Health

Who Should Avoid Peanuts Know hidden health Risks | किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मूंगफली

Last Updated:January 01, 2026, 15:22 IST

Who Should Not Eat Peanuts: मूंगफली सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन एलर्जी, पेट की समस्या, किडनी स्टोन, डायबिटीज और वजन बढ़ने से परेशान लोगों को इससे परहेज करना चाहिए. इन मरीजों के लिए मूंगफली नुकसानदायक हो सकती है. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो मूंगफली खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ख़बरें फटाफट

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मूंगफली? एक्सपर्ट से जानें कब बन सकती है मुसीबतजिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो, वे मूंगफली से परहेज करें.

Peanuts Side Effects on Health: मूंगफली को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसे स्नैक के तौर पर खूब खाया जाता है. मूंगफली को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी कीमत कम होती है, लेकिन शरीर को गजब के फायदे देती है. हालांकि मूंगफली खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है. कुछ लोगों के लिए मूंगफली खाने से परेशानी बढ़ सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ मेडिकल कंडीशंस से जूझ रहे लोगों को मूंगफली से दूरी बनानी चाहिए.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने को बताया कि जिन लोगों को नट्स या मूंगफली से एलर्जी होती है, उनके लिए इसका सेवन बेहद खतरनाक हो सकता है. मूंगफली एलर्जी के कारण त्वचा पर खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी या गंभीर स्थिति में एनाफिलेक्सिस तक हो सकता है. अगर किसी को पहले से मूंगफली से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आपको गैस, एसिडिटी, अपच या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं रहती हैं, तो मूंगफली परेशानी बढ़ा सकती है. मूंगफली में फैट की मात्रा अधिक होती है, जिसे पचाने में समय लगता है.

किडनी स्टोन या यूरिक एसिड के मरीजों को मूंगफली से परहेज करना चाहिए. मूंगफली में ऑक्सलेट्स की मात्रा पाई जाती है, जो किडनी स्टोन की समस्या बढ़ा सकता है. जिन लोगों का यूरिक एसिड लेवल ज्यादा रहता है, उन्हें भी मूंगफली सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए, क्योंकि इससे जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है. मूंगफली हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन वजन बढ़ा सकता है. जो लोग मोटापे से परेशान हैं या वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें मूंगफली खाते समय पोर्शन कंट्रोल का खास ध्यान रखना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डायबिटीज के मरीजों को मूंगफली का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए. खासकर नमकीन या तली हुई मूंगफली खाने से बचना चाहिए. इनमें नमक और फैट अधिक होता है, जो ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को प्रभावित कर सकता है. ऐसे लोग अगर मूंगफली खाएं तो बिना नमक और सीमित मात्रा में ही लें. एलर्जी, पेट की समस्या, किडनी स्टोन, वजन बढ़ने की परेशानी या डायबिटीज जैसी स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए मूंगफली को अपनी सेहत और शरीर की जरूरत के अनुसार ही डाइट में शामिल करें और किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

First Published :

January 01, 2026, 15:22 IST

homelifestyle

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मूंगफली? एक्सपर्ट से जानें कब बन सकती है मुसीबत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj