शाहिद कपूर नहीं, ये हीरो था ‘ओ रोमियो’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद, ऑफर मिलते ही कर दिया था रिजेक्ट!

Last Updated:January 11, 2026, 11:46 IST
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस मूवी को लेकर अब बॉलीवुड गलियारों में एक चौंकाने वाला खुलासा चर्चा का विषय बना हुआ है. खबर है कि विशाल भारद्वाज की इस मोस्ट-अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के लिए शाहिद कपूर पहली पसंद नहीं थे. असल में, यह रोल सबसे पहले कार्तिक आर्यन को ऑफर किया गया था. बताया जा रहा है कार्तिक ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था क्योंकि वह ग्रे शेड कैरेक्टर नहीं निभाना चाहते थे.
ख़बरें फटाफट
13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर अपनी अगली गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर आ रहे हैं. फिल्म से उनका लुक और टीजर भी जारी हो चुका है, जो लोगों को बहुत पसंद आया. इस मूवी में शाहिद कपूर एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस रोल के लिए शाहिद पहली पसंद नहीं थे? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. विशाल भारद्वाज की इस फिल्म के लिए पहले कार्तिक आर्यन को अप्रोच किया गया था.
‘टाइम्स नाउ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में यह चर्चा शुरू हुई थी कि विशाल भारद्वाज ने ‘हुसैन उस्तरा’ से प्रेरित यह किरदार कार्तिक को ऑफर किया था.लेकिन शुरुआती बातचीत के बाद कार्तिक ने बड़े ही प्यार से इसे करने से मना कर दिया. कार्तिक के मना करने के बाद विशाल भारद्वाज यह रोल लेकर शाहिद कपूर के पास गए. बताया जा रहा है कि कार्तिक ने ‘ओ रोमियो’ को इसलिए रिजेक्ट किया क्योंकि वह अपने करियर के इस पड़ाव पर एंटी-हीरो रोल नहीं करना चाहते थे. हालांकि, उन्होंने 2022 में आई फिल्म ‘फ्रेडी’ में ग्रे शेड वाला किरदार निभाया था, लेकिन शायद वह इस गैंगस्टर ड्रामा के लिए अभी तैयार नहीं थे.
टीजर में एक्शन मोड में दिखे शाहिद कपूर
टीजर में शाहिद कपूर अपने शरीर पर बने शानदार टैटू फ्लॉन्ट करते दिखते हैं. साथ ही वह गुंडों से भिड़ते और दनादन गोलियां चलाते हुए एक रफ-एंड-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं, फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट से भी पर्दा उठाया गया है, जिसमें तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं. खास बात यह है कि फरीदा जलाल भी इस बार एक अलग और खतरनाक अंदाज में नजर आ रही हैं.
शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की 8 साल बाद वापसी
‘ओ रोमियो’ साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की साथ में पहली फिल्म है. साथ ही, यह फिल्म विशाल और शाहिद कपूर की जोड़ी को करीब 8 साल बाद दोबारा पर्दे पर वापस ला रही है. इससे पहले दोनों ‘कमीने’ (2009), ‘हैदर’ (2014) और ‘रंगून’ (2017) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ‘नेशनल क्रश’ तृप्ति डिमरी के लिए भी यह खास है क्योंकि वे पहली बार विशाल भारद्वाज और शाहिद के साथ काम कर रही हैं.
रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आए कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और अन्य बड़े प्रोड्यूसर्स ने मिलकर बनाया था.
About the AuthorKamta Prasad
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
First Published :
January 11, 2026, 11:46 IST
homeentertainment
शाहिद कपूर नहीं, ये हीरो था ‘ओ रोमियो’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद



