Rajasthan

Social Media Success Story | How Annu Jain Earns 50k from Instagram in Kota

Last Updated:April 16, 2026, 05:39 IST

Social Media Success Story: कोटा के अन्नू जैन और अंकुर कुलश्रेष्ठ ने “Kotacityraj” इंस्टाग्राम पेज के जरिए डिजिटल क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है. बारां से कोटा आए अन्नू ने सोशल मीडिया के शौक के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी और आज 1.60 लाख फॉलोअर्स के साथ हर महीने 50 हजार रुपये तक कमा रहे हैं. उनकी रील्स को करोड़ों में व्यूज मिल रहे हैं. यह सफलता दर्शाती है कि रचनात्मक सोच और निरंतर मेहनत के बल पर सोशल मीडिया को एक आकर्षक और लाभदायक पेशे में बदला जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

कोटा. राजस्थान के कोटा शहर को अब तक केवल कोचिंग हब के रूप में जाना जाता था, लेकिन यहाँ के दो युवाओं ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. बारां जिले के अटरू से पढ़ाई करने कोटा आए अन्नू जैन और उनके साथी अंकुर कुलश्रेष्ठ ने सोशल मीडिया को ही अपना करियर बना लिया है. अपनी कड़ी मेहनत और शहर के प्रति लगाव के दम पर आज ये युवा इंस्टाग्राम के माध्यम से हर महीने 40 से 50 हजार रुपये तक की शानदार कमाई कर रहे हैं. यह कहानी उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं.

अन्नू जैन बताते हैं कि करीब 7 साल पहले उन्होंने महज 100 फॉलोअर्स के साथ फेसबुक से इस सफर की शुरुआत की थी. शुरुआत में यह केवल एक शौक था, जहाँ वे कोटा शहर की रोजमर्रा की जिंदगी और खासियतों को कैमरे में कैद कर साझा करते थे. धीरे-धीरे लोगों का जुड़ाव बढ़ता गया और आज “Kotacityraj” पेज के इंस्टाग्राम पर 1.60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक रील 10 मिलियन (एक करोड़) से ज्यादा बार देखी जा चुकी है.

जुनून के लिए छोड़ी नौकरीसफलता की यह राह अन्नू के लिए आसान नहीं थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक निजी कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन उनका मन हमेशा क्रिएटिविटी और सोशल मीडिया में ही लगा रहा. आखिरकार, अपने जुनून के खातिर उन्होंने नौकरी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया. उनके साथी अंकुर कुलश्रेष्ठ, जो पेशे से एक क्रूज शिप फोटोग्राफर हैं और दुनिया घूम चुके हैं, उनका मानना है कि कोटा की असली खूबसूरती यहाँ की संस्कृति और खानपान में छिपी है, जिसे वे दुनिया के सामने लाना चाहते थे.

कोटा की नई पहचान: “Kotacityraj”आज यह पेज केवल फोटो या वीडियो साझा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि कोटा के लोगों की भावनाओं का प्रतीक बन चुका है. अन्नू और अंकुर की जोड़ी शहर के अनछुए पहलुओं, लजीज जायकों और यहाँ की संस्कृति को इतने सरल अंदाज में पेश करती है कि लोग इससे जुड़ाव महसूस करते हैं. यही कारण है कि आज कई ब्रांड्स और प्रमोशन के जरिए वे अच्छी खासी आय अर्जित कर रहे हैं. अन्नू जैन की यह कहानी साबित करती है कि यदि आप अपने काम को ईमानदारी और जुनून के साथ करें, तो सोशल मीडिया भविष्य का एक मजबूत करियर विकल्प बन सकता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Kota,Kota,Rajasthan

First Published :

April 16, 2026, 05:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj