‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, टूट गया ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड, फिल्म को मिली इतने करोड़ की ओपनिंग

Last Updated:April 18, 2026, 06:18 IST
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आइकॉनिक जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दर्ज कराई है. सालों बाद हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के जरिए साथ आए इस कॉम्बो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. ‘खट्टा मीठा’ के बाद फैंस को इस जोड़ी के जिस जादू का इंतजार था, वह सिनेमाघरों में साफ नजर आ रहा है. फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया ने इसे हालिया रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों की तुलना में बेहतर स्थिति में खड़ा कर दिया है. फिल्म की धुआंधार शुरुआत ने साबित कर दिया है कि अक्षय और प्रियदर्शन की कॉमेडी का क्रेज आज भी बरकरार है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. सालों से फैंस दोनों की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब थे और फिल्म भूत बंगला के साथ खत्म हो गया. हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यूज मिले हैं.
दर्शकों से ‘भूत बंगला’ को जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं. खास बात यह है कि उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है. अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का खाता डबल डिजिट के साथ खुला है और पहले दिन ही इसने ‘भूल भुलैया 2’ को धूल चटा दी है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 15.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है और ऑफिशियल डेटा आने के बाद कमाई के आंकड़ों में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. ओपनिंग डे पर फिल्म के करीब 1.3 लाख टिकट बिक गए थे.
Add as Preferred Source on Google
रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ने पहले दिन के लिए घरेलू एडवांस बुकिंग से ही 3.32 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. वहीं, फिल्म के लिए गुरुवार का दिन भी काफी लकी रहा, जहां पेड प्रिव्यू के जरिए इसने 3.50 करोड़ का बिजनेस किया था. भूत बंगला फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड बनाएगी.
इस शानदार शुरुआत के साथ ‘भूत बंगला’ का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ पहुंच गया है. दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिसने साल 2022 में 14.50 करोड़ का बिजनेस किया था.
हालांकि हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स की बात करें, तो ‘भूत बंगला’ के सामने अभी भी बड़ी चुनौतियां हैं. मैडॉक फिल्म्स की ‘स्त्री 2’ ने 55 करोड़ और थामा ने 24 करोड़ का बिजनेस किया था, जो इस लिस्ट में पहले और दूसरे पायदान पर काबिज हैं.
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार के साथ उनकी एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद थिएटर्स में वापसी है. इससे पहले यह जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी शानदार फिल्में दे चुकी है.
गौरतलब है कि भूत बंगला फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारे नजर आते हैं. यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तने बनी है. अक्षय कुमार की फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 18, 2026, 06:18 IST



