Food Packaging Tools: मसाले से लेकर नमकीन, घर पर करते हैं बिजनेस तो किसी कोने में लगा दें यह मशीन, रोज होगी मोटी कमाई

Last Updated:March 31, 2026, 08:43 IST
इस मशीन के बारे में बात करते हुए अमित बताते हैं यह मशीन महज 1500, 1200, 500 रुपए में ही मिल जाएगी. क्योंकि, सरकार सब्सिडी देती है. खासतौर पर वैसे उद्योग में जो घर पर छोटा बिजनेस करते हैं या फिर जो करना चाहते हैं. उनके के लिए ये मशीन बहुत काम की है. घर पर ही आसानी से अपने प्रोडक्ट की पैकिंग करके बाजार में बेच सकते हैं जिसकी अच्छी कीमत भी मिलेगी.
रांची. ऐसे कई सारे लोग हैं जो खासतौर पर नमकीन से लेकर मसाले का बिजनेस करते हैं और घर में ही पैकिंग का काम करते हैं. उनके लिए कई तरह की मशीनें आती हैं वे भी एकदम सस्ते रेट में. दरअसल, झारक्राफ्ट की तरफ से यह मशीन लोगों को काफी सस्ते में मिल जाएगी. यहां सब्सिडी रेट में टॉप सीलर से लेकर पाउच पैकेजिंग, सीलर, वैक्यूम सीलर ये सारी मशीन शामिल हैं.
इस मशीन के बारे में बात करते हुए अमित बताते हैं कि बाहर इसकी कीमत काफी होती है. लेकिन यहां पर महज 1500, 1200 ₹500 में ही मशीन मिल जाएगी. क्योंकि, सरकार सब्सिडी देती है. खासतौर पर वैसे उद्योग में जो घर पर छोटा बिजनेस करते हैं या फिर जो बिजनेस करना चाहते हैं. उनको समझ में नहीं आता कि कैसे पैकिंग होती है, कैसे सील किया जाता है. ऐसे में हम बताते भी हैं कि इन सारी मशीन का उपयोग कैसे होता है.
सब्सिडी देने के पीछे की वजहअमित बताते हैं, सब्सिडी सरकार द्वारा इसलिए दी जा रही है क्योंकि, हम चाहते हैं कि जो छोटे फूड उद्यमी है. उनका काम आसान हो जाए या फिर जो खुद का कुछ करना चाहते हैं वह यह सब चार पांच मशीन लेकर घर पर ही मसाला पैकिंग कर लें. अगर घर में महिला मसाला पिसती है तो उसे ब्रांडेड लेवल पर पैक करके इन मशीन के जरिए एकदम बाजार जैसा बना सकती है. मान लीजिए, कोई महिला मिठाई बड़ा अच्छा बनाती है जैसे रसगुल्ला, तो उसको टॉप सीलर मशीन से टाइट करके बेचने का भी काम कर सकती है.
सीलिंग मशीन से काम हो जाएगा आसानहमारे पास खासतौर पर सीलिंग मशीन के दो-तीन विकल्प है. और यह जो मशीन है छोटे से लेकर बड़े साइज में आपको मिल जाएगी. जैसे कि मान लीजिए, आपको छोटे पैकेट बनाने हैं. क्योंकि, आप बहुत ही छोटे-छोटे पैकेट मसाले के बनाती हैं तो आपको छोटी सीलर मशीन लेना चाहिए. जिसकी कीमत में ₹500 होती है और बड़ी मशीन के 1500 रुपए तक लगेंगे. यह बिजली से चलती हैं.
खासतौर पर जो घर पर फूड पैकेजिंग या फिर फूड प्रोसेसिंग का बिजनेस करते हैं. उनके लिए यह मशीन वरदान से कम नहीं है. साधारण व्यक्ति भी इन पांच मशीन को लेकर आराम से कोई छोटा बिजनेस शुरू कर सकता है और यह भी देख सकता है कि मेरे पास पोटेंशियल कितना है. क्या पता उनका प्रोडक्ट लोगों को पसंद आ जाए. क्योंकि, बाहर प्रोडक्ट बेचने के लिए पैकेजिंग बहुत महत्व रखती है. ऐसे में अगर आप भी यह सारी मशीन लेना चाहते हैं तो झारक्राफ्ट से कांटेक्ट कर सकते हैं.
About the AuthorMohd Majid
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ranchi,Jharkhand
First Published :
March 31, 2026, 08:43 IST



