PSL में लगातार 7 हार पर कोच का सनसनीखेज बयान, प्रैक्टिस छोड़कर टीम रहती है गायब, बताया कहां जाते है खिलाड़ी?

Last Updated:April 21, 2026, 21:16 IST
एक रिपोर्टर ने टीम के मुख्य कोच जस्टिन केम्प से सवाल किया, तो उन्होंने जो जवाब दिया उसने सबको चौंका दिया. केम्प ने हार का ठीकरा सीधे तौर पर कप्तान मोहम्मद रिज़वान और खिलाड़ियों की धार्मिक प्राथमिकताओं पर फोड़ दिया है.
PSL 2026 में लगातार 7 मैच हारने वाली पिंडीज के कोच जस्टिन कैंप ने कप्तान रिजवान और टीम पर लगाए संगीन आरोप
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में नई नवेली टीम रावलपिंडी (Pindiz) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. लगातार 7 मैचों में मिली हार के बाद अब टीम के अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगे हैं. टीम के कोच जस्टिन केम्प ने हार का जो कारण बताया है, उसने सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है.पीएसएल 2026 में रावलपिंडी की टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. टीम ने टूर्नामेंट में अपने पहले 7 के 7 मैच गंवा दिए हैं. इस लगातार मिल रही हार से आहत होकर जब एक रिपोर्टर ने टीम के मुख्य कोच जस्टिन केम्प से सवाल किया, तो उन्होंने जो जवाब दिया उसने सबको चौंका दिया. केम्प ने हार का ठीकरा सीधे तौर पर कप्तान मोहम्मद रिज़वान और खिलाड़ियों की धार्मिक प्राथमिकताओं पर फोड़ दिया है.
“प्रैक्टिस छोड़ प्रार्थनाओं में व्यस्त हैं खिलाड़ी”
रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए जस्टिन केम्प ने कहा, “टीम की हार की सबसे बड़ी वजह यह है कि कप्तान मोहम्मद रिज़वान और अन्य खिलाड़ी प्रैक्टिस से ज्यादा धार्मिक प्रार्थनाओं और बैठकों को अहमियत दे रहे हैं. खिलाड़ी महत्वपूर्ण प्रैक्टिस सेशन मिस कर रहे हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं.केम्प ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा, तो टीम आगामी मैच भी हार सकती है. उन्होंने इस मुद्दे पर टीम मैनेजमेंट से आधिकारिक शिकायत भी की है.
कोच के पुराने बयानों से विरोधाभास
दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही दिन पहले तक जस्टिन केम्प सार्वजनिक रूप से रिज़वान का बचाव कर रहे थे. एक पिछले बयान में केम्प ने रिज़वान को “खेल का लीजेंड” बताया था और उनकी कप्तानी पर पूरा भरोसा जताया था। हालांकि, 7वीं लगातार हार के बाद कोच का सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है.
रावलपिंडी (Pindiz) का अब तक का सफर
PSL के इस सीजन में पहली बार उतरी रावलपिंडी की टीम कागजों पर काफी मजबूत नजर आ रही थी, जिसमें नसीम शाह और मोहम्मद आमिर जैसे दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं लेकिन मैदान पर तालमेल की कमी और खराब फॉर्म ने टीम को अंक तालिका में सबसे नीचे धकेल दिया है. मोहम्मद रिज़वान ने अपनी ओर से हार के लिए ‘किस्मत’ और ‘टॉस’ को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन कोच के इन गंभीर आरोपों के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और टीम मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ गया है.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 21, 2026, 21:14 IST



