Sports

कौन होगा आयुष महात्रे का रिप्लेसमेंट, बॉलिंग कोच ने बताया आगे का प्लान, धोनी के खेलने पर ससपेंस बरकरार

होमखेलक्रिकेट

कौन होगा आयुष महात्रे का रिप्लेसमेंट, बॉलिंग कोच ने बताया आगे का प्लान

Last Updated:April 22, 2026, 21:32 IST

एरिक साइमन ने आयुष महात्रे पर कहा कि अभी हमारे दिमाग में कोई विकल्प नहीं है.’ धोनी ने मंगलवार को पूरी ट्रेनिंग की और बुधवार को नेट्स में काफी समय बिताया, लेकिन अभी तय नहीं है कि वह मैच में खेलेंगे या नहीं. साइमन ने कहा, ‘MS के बारे में हम कल जानेंगे. फैसला तब होगा जब वह और मेडिकल टीम पूरी तरह संतुष्ट होंगे.कौन होगा आयुष महात्रे का रिप्लेसमेंट, बॉलिंग कोच ने बताया आगे का प्लानZoomआयुष म्हात्रे की जगह किसा को टीम के साथ जोड़ने का प्लान नहीं, चेन्नई के बॉलिंग कोच का बयान

नई दिल्ली.  चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक साइमन ने बुधवार को कहा कि आयुष मात्रे के लिए अभी कोई तुरंत विकल्प नहीं है, और एमएस धोनी की उपलब्धता मेडिकल क्लियरेंस और उनकी खुद की फिटनेस पर निर्भर करेगी. CSK को बड़ा झटका लगा जब फॉर्म में चल रहे मात्रे को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण IPL से बाहर होना पड़ा, और साइमन ने कहा कि फिलहाल टीम उपलब्ध खिलाड़ियों का इस्तेमाल करना चाहती है.

एरिक साइमन ने कहा, ‘अभी हमारे दिमाग में कोई विकल्प नहीं है.’ धोनी ने मंगलवार को पूरी ट्रेनिंग की और बुधवार को नेट्स में काफी समय बिताया, लेकिन अभी तय नहीं है कि वह मैच में खेलेंगे या नहीं. साइमन ने कहा, ‘MS के बारे में हम कल जानेंगे. फैसला तब होगा जब वह और मेडिकल टीम पूरी तरह संतुष्ट होंगे.

टीम से जुड़े जॉनसन

साइमन ने पुष्टि की कि स्पेंसर जॉनसन टीम में शामिल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि ऑस्ट्रेलियाई पेसर कब खेलेंगे. भारतीय गेंदबाज अंशुल कम्बोज, जिन्होंने इस सीजन में 13 विकेट लिए हैं, CSK के लिए ‘अटैक के लीडर’ रहे हैं, लेकिन उन्हें खलील अहमद की जगह लेने के लिए नहीं कहा जाएगा. साइमन ने कहा, ‘जरूरी है कि आप उनसे वही काम करवाएं जिसमें वह सफल रहे हैं, किसी और की भूमिका न दें. उन्होंने कहा, ‘हम खिलाड़ियों को चार ओवर के लिए रणनीति समझाते हैं, सिर्फ नेट्स में ही नहीं बल्कि बातचीत में भी.

रितुराज पर टीम को भरोसा

एरिक साइमन ने मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा का उदाहरण देते हुए CSK कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर भरोसा जताया, जिन्होंने छह मैचों में सिर्फ 82 रन बनाए हैं. साइमन ने कहा, ‘हम रुतु पर बिल्कुल शक नहीं करते और वह खुद पर भी नहीं करते. बस एक पल की बात है जब वह फॉर्म में आ जाएंगे.’ उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खुद जैसा खेलने देना CSK की कोचिंग फिलॉसफी है. साइमन ने कहा, ‘हर खिलाड़ी को यहां अपनी सफलता का तरीका ढूंढना होता है. खतरा तब होता है जब वे बदलने की कोशिश करते हैं. जेमी ओवरटन ने खुद को फिर से पाया है और यह उनके लिए अच्छा रहा है.’

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 22, 2026, 21:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj