GPay पॉकेट मनी क्या है? इसे कैसे और कौन कर सकता है इस्तेमाल

Last Updated:April 09, 2026, 11:12 IST
GPay Pocket Money : गूगल पे पॉकेट मनी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके द्वारा ऐसा व्यक्ति भी यूपीआई पेमेंट कर सकता है, जिसका बैंक खाता नहीं है. एनसीपीआई के यूपीआई सर्कल पर काम करने वाले इस फीचर से बच्चों और बुजुर्गों को खूब फायदा हो रहा है. गूगल पे पॉकेट मनी क्या है और कैसे काम करता है, आइये जानते हैं..
ख़बरें फटाफट

जी पे पॉकेट मनी में आप सेकेंडरी यूजर के लिए मंथली लिमिट सेट कर सकते हैं.
नई दिल्ली. यूपीआई (UPI) भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे पॉपुलर तरीका बनकर उभरा है. 2016 में इस पेमेंट सिस्टम के लॉन्च होने से अब तक कई फीचर्स जुड़ चुके हैं. इसी कड़ी में अब आपके बैंक अकाउंट से आपके दोस्त या परिवार के लोग भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इस फीचर का नाम यूपीआई सर्किल (UPI Circle). इस फीचर में यूपीआई अकाउंट होल्डर दूसरे लोगों को अपने अकाउंट से पेमेंट करने की अनुमति दे सकता है. गूगल पे पर यह फीचर पॉकेट मनी नाम से उपलब्ध है. यह सुविधा उन लोगों के लिए वरदान है जिनके बच्चों, बुजुर्गों या सहायकों का बैंक खाता नहीं है और वे उन्हें ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देना चाहते हैं.
गूगल पे पॉकेट मनी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें पैसे भेजने वाला व्यक्ति (Primary User) अपने बैंक अकाउंट के जरिए दूसरे व्यक्ति (Secondary User) को भुगतान करने की शक्ति देता है. इसमें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें खर्च की सीमा तय हो सकती है और हर पेमेंट को अप्रूव करने का ऑप्शन है. यानी आपके पास दूसरे व्यक्ति द्वारा कि जाने वाली हर पेमेंट को मंजूर या नामंजूर करने का विकल्प होता है.
GPay में ‘पॉकेट मनी’ या UPI Circle क्या है?यह एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए एक मुख्य यूजर (Primary User) अपने बैंक अकाउंट से जुड़े यूपीआई का एक्सेस किसी दूसरे व्यक्ति (Secondary User) को दे सकता है. इसका मतलब है कि सेकेंडरी यूजर आपके बैंक बैलेंस का इस्तेमाल करके पेमेंट कर पाएगा, लेकिन उसकी सीमा और नियंत्रण पूरी तरह आपके हाथ में होगा.प्राइमरी और सेकेंडरी यूजर से क्या मतलब है?प्राइमरी यूजर: वह व्यक्ति जिसका Google Pay पर एक्टिव बैंक अकाउंट है और जो भुगतान की जिम्मेदारी लेता है. सेकेंडरी यूजर वह व्यक्ति (जैसे आपका बच्चा या मित्र) जिसके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन वह आपके अकाउंट के जरिए UPI पेमेंट करना चाहता है. आप अधिकतम 5 सेकेंडरी यूजर्स जोड़ सकते हैं.गूगल पे पॉकेट मनी शुरू करने के लिए क्या-क्या अनिवार्य है?सेकेंडरी यूजर को जोड़ने के लिए सामने वाले का नंबर आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव होना चाहिए. उनके फोन में Google Pay ऐप रजिस्टर हो. उनके पास अपनी UPI ID या UPI Circle QR कोड होना चाहिए.जी पे पॉकेट मनी की लिमिट कितनी है?जी पे पॉकेट मनी में आप सेकेंडरी यूजर के लिए मंथली लिमिट सेट कर सकते हैं. आप सेकेंडरी यूजर के लिए अधिकतम ₹15,000 तक की मासिक सीमा तय कर सकते हैं. इस लिमिट के अंदर वे बिना आपकी बार-बार अनुमति के पेमेंट कर सकते हैं.जी पे पॉकेट मनी ट्रांजैक्शन को अप्रूव कैसे करें?अगर आपने मंथली पेमेंट की लिमिट सेट नहीं की है तो आप हर पेमेंट को अप्रुव करने का ऑप्शन चूज कर सकते हैं. इसमें सेकेंडरी यूजर जब भी पेमेंट करेगा, आपके पास रिक्वेस्ट आएगी. आपके द्वारा पिन (PIN) डालने के बाद ही ट्रांजैक्शन पूरा होगा.
Google Pay पॉकेट मनी सेट कैसे करें?
GPay ऐप खोलें और Profile → UPI Circle → Set up pocket money पर जाएं.
उस व्यक्ति का नाम या नंबर चुनें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं.
जिसे जोड़ना चाहते हैं उसका UPI Circle QR कोड स्कैन करें.
अपनी पसंद की सेटिंग (मंथली लिमिट या अप्रूव एवरी पेमेंट) चुनें.
अपनी डिटेल्स और सेकेंडरी यूजर की जानकारी, जैसे आपसे रिश्ता और उसका आधार नंबर दर्ज करें.
अपना UPI PIN डालकर इनवाइट भेजें.
KYC और वेरिफिकेशन क्यों जरूरी है?
सुरक्षा और सरकारी नियमों के तहत, सेकेंडरी यूजर की पहचान वेरिफाई करना अनिवार्य है. इसके लिए आपको उनकी पहचान से संबंधित जानकारी देनी पड़ती है. बैंक इस जानकारी का इस्तेमाल रिकॉर्ड रखने के लिए करता है ताकि भविष्य में किसी भी गलत ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया जा सके.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 09, 2026, 11:12 IST



