Rajasthan
अब नहीं होगी पानी की टेंशन! करौली में अमृत योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर – हिंदी

करौली में अमृत योजना से मजबूत होगी पेयजल व्यवस्था
Amrut Yojna Water Supply Project Video: करौली शहर में अमृत योजना के तहत 20 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. योजना के अंतर्गत 100 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है और पुराने शहर की क्षतिग्रस्त लाइनों को बदला जा रहा है. शिकारगंज में करौली का सबसे बड़ा 12.50 लाख लीटर क्षमता का जलाशय बन रहा है. इसके साथ ही 31 नए नलकूपों के माध्यम से पानी की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी जिससे आने वाले समय में शहरवासियों को गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत से मुक्ति मिलेगी.




