Sports

क्रिकेटर ने किया ‘SMS ब्रेकअप’… प्लेबॉय मॉडल ने खोले बेडरूम के राज- ‘वह सिर्फ शरीर का भूखा था’

होमखेलक्रिकेट

क्रिकेटर ने किया ‘SMS ब्रेकअप’… प्लेबॉय मॉडल ने खोले बेडरूम के राज

Last Updated:April 23, 2026, 17:42 IST

Kevin Pietersen Vanessa Nimmo controversy: केविन पीटरसन मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जितने मशहूर रहे, मैदान के बाहर अपनी रंगीन मिजाजी के लिए उतने ही विवादों में भी रहे. प्लेबॉय मॉडल वेनेसा निम्मो के साथ उनका अफेयर एक कड़वे मोड़ पर खत्म हुआ, जब पीटरसन ने महज एक एसएमएस के जरिए रिश्ता तोड़ लिया. इसके बाद वेनेसा ने पीटरसन की निजी जिंदगी और उनकी ‘सेक्स’ के प्रति सनक को लेकर कई ऐसे खुलासे किए, जिन्होंने खेल जगत में तहलका मचा दिया था. क्रिकेटर ने किया 'SMS ब्रेकअप'... प्लेबॉय मॉडल ने खोले बेडरूम के राजZoomकेविन पीटरसन और जेसिका निम्मो का रिलेशनशिप लगभग एक महीने का था.

नई दिल्ली. केविन पीटरसन का नाम क्रिकेट के उन महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा किया, बल्कि मॉडर्न क्रिकेट खेलने का अंदाज भी बदल दिया. मैदान पर उनका ‘स्विच हिट’ जितना चर्चा में रहता था, मैदान के बाहर उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही सुर्खियों में रही. पीटरसन के करियर में जितने उतार-चढ़ाव आए, उतनी ही हलचल उनके प्रेम संबंधों को लेकर भी रही. उनके जीवन का एक ऐसा अध्याय भी है, जिसने उस समय खेल जगत और ग्लैमर की दुनिया को हिलाकर रख दिया था वह था प्लेबॉय मॉडल वेनेसा निम्मो के साथ उनका रिश्ता और फिर एक कड़वा ब्रेकअप.

केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) अपने खेल की तरह ही अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते थे. वह स्टाइलिश थे, मुखर थे और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण अफ्रीकी मूल की खूबसूरत प्लेबॉय मॉडल वेनेसा निम्मो (Vanessa Nimmo) से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही यह रिश्ता एक गंभीर मोड़ ले चुका था. वेनेसा और पीटरसन की जोड़ी उस समय मीडिया की पसंदीदा बनी हुई थी. लेकिन जैसा कि अक्सर कहा जाता है, चमक-धमक वाली इस दुनिया के पीछे कुछ और ही चल रहा था.

केविन पीटरसन और जेसिका निम्मो का रिलेशनशिप लगभग एक महीने का था.

एक SMS और खत्म हो गया रिश्तापीटरसन और वेनेसा का रिश्ता करीब एक महीने तक चला, लेकिन इसका अंत बेहद चौंकाने वाला था. वेनेसा निम्मो ने बाद में खुलासा किया कि पीटरसन ने उनसे रिश्ता तोड़ने के लिए कोई लंबी चौड़ी बातचीत नहीं की, बल्कि सिर्फ एक ‘एसएमएस’ के जरिए उन्हें अलविदा कह दिया. यह ब्रेकअप वेनेसा के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. ब्रेकअप के बाद वेनेसा ने मीडिया के सामने आकर पीटरसन के निजी जीवन को लेकर कई ऐसे दावे किए, जिसने इंग्लैंड के इस स्टार क्रिकेटर की छवि को भारी नुकसान पहुंचाया.

वेनेसा के चौंकाने वाले खुलासेवेनेसा निम्मो ने आरोप लगाया कि केविन पीटरसन ‘सेक्स’ के प्रति बहुत ज्यादा आसक्त थे. उन्होंने दावा किया कि पीटरसन के दिमाग में हर समय शारीरिक संबंधों की बातें चलती रहती थीं. निम्मो ने यहां तक कहा कि पीटरसन को अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी निजी इच्छाओं की फिक्र रहती थी. उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि केविन के अंदर वासना की भूख इतनी अधिक थी कि वह उनके साथ घंटों समय बिताने के बाद भी संतुष्ट नहीं होते थे. इन खुलासों ने न केवल पीटरसन के प्रशंसकों को हैरान किया, बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी उनकी फजीहत कराई.

विवादों का साया और जेसिका टेलर का साथपीटरसन के करियर में विवाद केवल उनकी गर्लफ्रेंड्स तक सीमित नहीं रहे. उनका मैनेजमेंट और कप्तान के साथ अक्सर टकराव होता रहा. इसी वजह से उन्हें कई बार टीम से बाहर भी होना पड़ा. वेनेसा निम्मो के साथ हुए इस विवाद के बाद पीटरसन ने अपनी जिंदगी को संभालने की कोशिश की. बाद में उनकी मुलाकात लिबर्टी एक्स की पॉप स्टार जेसिका टेलर से हुई. 2007 में उन्होंने जेसिका से शादी कर ली और अपनी निजी जिंदगी में स्थिरता लाने का प्रयास किया. जेसिका के साथ उनके दो बच्चे हैं और आज वह एक कमेंटेटर और वन्यजीव संरक्षक (खासकर राइनो संरक्षण) के तौर पर एक नई पहचान बना चुके हैं.

केविन पीटरसन का क्रिकेट करियरइंग्लैंड के लिए खेलते हुए केविन पीटरसन ने 104 टेस्ट मैचों में 47.28 की शानदार औसत से 8,181 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 23 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दर्शाते हैं. केवल टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे क्रिकेट में भी उनका जलवा बरकरार रहा. उन्होंने 136 वनडे मैचों में 40.73 की औसत और 86.58 के स्ट्राइक रेट से 4,440 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 25 अर्धशतक शामिल थे. टी20 क्रिकेट के तो वह शुरुआती सुपरस्टार्स में से एक थे, जहां उन्होंने 37 मैचों में लगभग 142 के स्ट्राइक रेट से 1,176 रन कूट डाले थे.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 23, 2026, 17:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj