Rajasthan

इतिहास को मिलेगा नया जीवन! भरतपुर का गंगा मंदिर अब बनेगा और भव्य, 13 करोड़ से होगा मेकओवर

Last Updated:April 25, 2026, 09:12 IST

Ganga Mandir Bharatpur: गंगा मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व अब और बढ़ने जा रहा है, क्योंकि इसके भव्य सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार की योजना तैयार की गई है. करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, साथ ही इसकी पारंपरिक वास्तुकला को भी संरक्षित रखा जाएगा. यह परियोजना न केवल श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी, बल्कि भरतपुर के पर्यटन को भी नई पहचान देगी. आस्था और विरासत के इस संगम को और भव्य बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: भरतपुर शहर की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले गंगा मंदिर का अब भव्य रूप में पुनरुद्धार किया जा रहा है. करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से इस मंदिर के सौंदर्यीकरण और लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है. इस परियोजना का उद्देश्य न केवल मंदिर की प्राचीन गरिमा को बनाए रखना है. बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित करना है.ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके.

भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा परिसर में व्यापक स्तर पर नवीनीकरण कार्य किए जा रहे हैं. इसके तहत मुख्य द्वार का पुनर्निर्माण, शिखर का सुदृढ़ निर्माण और क्षतिग्रस्त पत्थरों की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं. साथ ही मंदिर की वास्तुकला को पहले की तरह आकर्षक और भव्य बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में साफ-सफाई बैठने की व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा.

व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभमंदिर के आसपास लगे टिनशेड वाली दुकानों को हटाकर पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाया जा रहा है. जिससे मंदिर का दृश्य और अधिक आकर्षक नजर आएगा इस सौंदर्यीकरण परियोजना से गंगा मंदिर की धार्मिक महत्ता और भी अधिक मजबूत होगी साथ ही यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी उम्मीद की जा रही है कि मंदिर के भव्य स्वरूप में आने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा. जिससे स्थानीय व्यापारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

भरतपुर की पहचान को और भी मजबूत करेगास्थानीय प्रशासन और सरकार की इस पहल को शहरवासियों द्वारा सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है.लोगों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से भरतपुर की ऐतिहासिक धरोहरों को नई पहचान मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित किया जा सकेगा गंगा मंदिर का यह पुनरुद्धार कार्य आस्था संस्कृति और विकास का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आ रहा है. जो भरतपुर की पहचान को और भी मजबूत करेगा.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

April 25, 2026, 09:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj