गर्मी में देसी इलाज, जालौर की छाछ-रोटी बनी लोगों की पहली पसंद – हिंदी

गर्मी में देसी इलाज, जालौर की छाछ-रोटी बनी लोगों की पहली पसंद
Rajasthan Best Food For Summer Season: भीषण गर्मी के बीच जहां शहरों में लोग कोल्ड ड्रिंक और फास्ट फूड की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं जालौर के गांवों में आज भी पारंपरिक खानपान लोगों को राहत दे रहा है. इनमें सबसे खास है ‘छाछ-रोटी’, जो सादगी में ही स्वाद और सेहत दोनों का खजाना मानी जाती है. यह डिश बेहद आसान तरीके से तैयार होती है. सूखी रोटी के टुकड़ों में ठंडी छाछ डालकर उसमें प्याज, नमक, जीरा और हरी मिर्च मिलाई जाती है. यह हल्का भोजन शरीर को ठंडक देता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है. खासतौर पर खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर इसे ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह देसी खाना न सिर्फ सस्ता है, बल्कि गर्मी से बचाव का सबसे कारगर तरीका भी है. आधुनिक दौर में भी यह पारंपरिक डिश अपनी पहचान बनाए हुए है.




