Rajasthan
रोंगटे खड़े कर देगा यह Video! घर के बाहर सो रहे श्वान पर लेपर्ड का हमला, 10 मिनट तक मौत से लड़ता रहा बेजुबान

घर के बाहर सो रहे श्वान पर लेपर्ड का हमला, 10 मिनट तक मौत से लड़ता रहा बेजुबान
Leopard Attack Karauli CCTV: करौली जिले के एक गांव में आबादी क्षेत्र के भीतर लेपर्ड के हमले से दहशत फैल गई है. यह पूरी खौफनाक घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक भूखा तेंदुआ दबे पांव बस्ती में घुसता है और वहां सो रहे एक श्वान पर अचानक हमला कर देता है. दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष चला, लेकिन अंत में लेपर्ड उसे अपना शिकार बनाकर जंगल की ओर ले गया. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी डर है और उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है.




