Rajasthan
AC-कूलर फेल, अब काम आएगा पुराना देसी तरीका! जानिए कैसे ‘फंटा’ बन रहा है गर्मी में सुरक्षा कवच

एसी-कूलर भी इसके आगे फेल! गर्मी में गांवों का सुरक्षा कवच बना ये ‘देसी जुगाड़
Fanta Desi Jugad for Heat: ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए ‘फंटा’ (सिर ढकने का पारंपरिक तरीका) आज भी सबसे प्रभावी और लोकप्रिय देसी जुगाड़ बना हुआ है. गांवों में सिर ढकने की यह सदियों पुरानी परंपरा केवल सांस्कृतिक पहचान ही नहीं, बल्कि कड़ी धूप में एक सुरक्षा कवच का कार्य करती है. सूती कपड़े को विशेष तरीके से सिर पर बांधने की यह कला लू की चपेट में आने से बचाती है और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती है. आधुनिक सुविधाओं के दौर में भी ग्रामीण जीवन की यह किफायती और अचूक तकनीक गर्मी से राहत पाने का सबसे सशक्त माध्यम है.




