Rajasthan

5 रुपये के नोट के बदले 48 लाख का लालच! अजमेर में महिला से 3.66 लाख की साइबर ठगी, ऐसे हुआ पूरा खेल

Last Updated:April 30, 2026, 16:24 IST

Ajmer Cyber Crime News: राजस्थान के अजमेर में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल एक विज्ञापन के झांसे में आकर शास्त्री नगर निवासी महिला ने 3 लाख 66 हजार रुपये गंवा दिए. पीड़िता मुदुला शर्मा ने Facebook पर एक पोस्ट देखी, जिसमें दावा किया गया था कि ट्रैक्टर चिन्ह वाले 5 रुपये के नोट के बदले 48 लाख रुपये मिलेंगे. आरोपियों ने महिला से संपर्क कर जीएसटी, रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कई किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवाए. काफी समय तक रकम वापस न मिलने और संपर्क टूटने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया गया.

ख़बरें फटाफट

सोशल मीडिया का जाल बना महंगा! अजमेर में महिला से 3.66 लाख की साइबर ठगीZoomसोशल मीडिया का जाल बना महंगा! अजमेर में महिला से 3.66 लाख की साइबर ठगी

अजमेर. सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले लालच भरे विज्ञापनों से सतर्क रहने की चेतावनी बार-बार दी जाती है, लेकिन शातिर ठगों का जाल इतना गहरा होता है कि लोग आसानी से उसमें फंस जाते हैं. अजमेर के शास्त्री नगर की निवासी एक महिला साइबर ठगी का शिकार होकर 3.66 लाख रुपये गंवा बैठी. ठगों ने उन्हें 5 रुपये के नोट के बदले 48 लाख रुपये दिलाने का भरोसा दिखाया था.

पीड़िता मुदुला शर्मा ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें दावा किया गया था कि यदि किसी के पास 5 रुपये का ऐसा नोट है, जिस पर ट्रैक्टर बना है, तो उसके बदले 48 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि दी जाएगी. यह विज्ञापन इतना आकर्षक था कि महिला ने दिए गए संपर्क नंबर पर आरोपियों से बातचीत शुरू कर दी. आरोपियों ने बड़ी ही शातिर तरीके से महिला का विश्वास जीता और उन्हें यकीन दिलाया कि यह कोई स्कीम है, जिसके तहत उन्हें घर बैठे करोड़पति बनने का मौका मिल रहा है.

किस्तों में लूटे पैसेठगों ने खुद को विश्वसनीय साबित करने के लिए महिला से अलग-अलग बहाने बनाए. उन्होंने कभी जीएसटी, तो कभी रजिस्ट्रेशन, तो कभी प्रोसेसिंग फीस के नाम पर महिला से पैसों की मांग की. महिला ने आरोपियों पर भरोसा करते हुए उनके द्वारा बताए गए बैंक खातों में कई किस्तों में रकम जमा करवाई. देखते ही देखते उन्होंने कुल 3 लाख 66 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए.

संपर्क टूटा तो खुला राजकाफी समय बीत जाने के बाद भी जब महिला को कोई रकम प्राप्त नहीं हुई और आरोपियों ने अपना फोन बंद कर लिया, तब उन्हें अहसास हुआ कि वे एक बड़ी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं. इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए साइबर क्राइम थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस की अपीलइस मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी शमशेर खान ने आमजन से अपील की है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ‘नोट के बदले करोड़ों’ या ऐसी ही लुभावनी स्कीमों वाले विज्ञापनों से पूरी तरह सावधान रहें. पुलिस ने साफ किया कि कोई भी आधिकारिक संस्था इस तरह नोट बदलने के नाम पर अग्रिम राशि (एडवांस फीस) नहीं मांगती. किसी भी प्रकार का ट्रांजैक्शन करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें और ऐसे अनजान लोगों को कोई भी जानकारी या पैसा न दें.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

April 30, 2026, 16:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj