Sports

स्कोर कम था, बल्लेबाज जिम्मेदार… आरसीबी की हार के बाद रजत पाटीदार का फूटा गुस्सा, बैटर्स पर फोड़ा नाकामी का ठीकरा

होमखेलक्रिकेट

स्कोर कम था, बल्लेबाज जिम्मेदार, RCB की हार के बाद रजत पाटीदार का फूटा गुस्सा

Last Updated:April 30, 2026, 23:36 IST

Rajat Patidar statement: गुजरात टाइटंस के हाथों आरसीबी को मिली 4 विकेट की हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार बेहद निराश दिखे. 155 रनों पर टीम के सिमटने के बाद पाटीदार ने हार का ठीकरा सीधे बल्लेबाजों की नाकामी पर फोड़ा. उन्होंने स्वीकार किया कि मिडिल ओवरों में लगातार विकेट गंवाना हार का मुख्य कारण रहा. साथ ही, उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी की सराहना की. पाटीदार ने स्पष्ट किया कि टीम फिलहाल अंक तालिका के बजाय अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. स्कोर कम था, बल्लेबाज जिम्मेदार, RCB की हार के बाद रजत पाटीदार का फूटा गुस्सा Zoomरजत पाटीदार ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली 4 विकेट की हार ने टीम के खेमे में मायूसी फैला दी है. इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार बेहद निराश दिखे और उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के हार का ठीकरा अपने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा है. पाटीदार ने स्पष्ट रूप से माना कि टीम का स्कोर बोर्ड पर खड़ा किया गया लक्ष्य जीत के लिए नाकाफी था.

मैच हारने के बाद बात रजत पाटीदार ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा, ‘स्कोर पर्याप्त नहीं था. मैं मानता हूं कि हम मैच को 16वें ओवर तक खींचने में सफल रहे, जो एक सकारात्मक पहलू है, लेकिन असल समस्या बल्लेबाजी में रही.’ पाटीदार का गुस्सा उस मिडिल ऑर्डर पर था जो टीम को संभाल नहीं पाया.उन्होंने कहा, ‘हमने मध्यम ओवरों में बहुत अधिक विकेट गंवाए. अगर आप ऐसे अहम समय पर लगातार विकेट खोते रहेंगे, तो किसी भी स्कोर का बचाव करना मुश्किल हो जाता है.’ यह हार आरसीबी के लिए एक बड़ा सबक है, क्योंकि 155 रन पर पूरी टीम का ढेर हो जाना एक अनुभवी बल्लेबाजी लाइनअप के लिए शोभा नहीं देता.

रजत पाटीदार ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा.

गुजरात का दबदबा और विपक्षी की तारीफगुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने आरसीबी को 19.2 ओवरों में महज 155 रनों पर समेट दिया. जवाब में गुजरात ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 15.5 ओवरों में ही 6 विकेट खोकर 158 रन बना लिए और जीत दर्ज की. पाटीदार ने अपने तेज गेंदबाज विशेषकर अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए कहा, ‘भुवनेश्वर एक बेहद अनुभवी गेंदबाज हैं, जिस तरह से उन्होंने आज गेंदबाजी की, वह वाकई अविश्वसनीय था. उनके खिलाफ रन बनाना चुनौतीपूर्ण था.’

अंक तालिका पर नहीं, खेल पर ध्यान9 मैचों में आरसीबी की यह तीसरी हार है. हालांकि, कप्तान पाटीदार अपनी टीम के मनोबल को गिरने नहीं देना चाहते. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम का ध्यान फिलहाल पॉइंट्स टेबल के गणित पर नहीं है. पाटीदार ने कहा, ‘हम अभी तालिका (IPL points table) की ओर नहीं देख रहे हैं. हमारा लक्ष्य केवल अच्छी क्रिकेट खेलना है. अगर हम अपनी गलतियों को सुधारते हैं और प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो परिणाम अपने आप पक्ष में आएंगे.’ गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को चार विकेट से हरा दिया. गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 19.2 ओवर में 155 रन पर समेट दिया. और फिर मेजबान टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात टाइटं के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 39 रन और राहुल तेवतिया ने अंत में नाबाद 27 रन बनाए.

आगे की राहआरसीबी के लिए अब चुनौती है कि वे अपने मिडिल ऑर्डर की विफलता को कैसे ठीक करते हैं. क्या आरसीबी अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करेगी या खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी? यह देखने वाली बात होगी. पाटीदार का रुख यह साफ करता है कि टीम प्रबंधन अब और अधिक अनुशासन और जिम्मेदारी की उम्मीद कर रहा है.आने वाले मुकाबलों में आरसीबी को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच बेहतर संतुलन बनाना होगा, यदि उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत रखनी है.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 30, 2026, 23:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj