Sports

भारत की तीसरी जीत, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

होमखेलक्रिकेट

भारत की तीसरी जीत, बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल में उम्मीदें कायम

Last Updated:June 25, 2026, 23:51 IST

India vs Bangladesh Highlights: भारत ने अपने करो या मरो मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती 5 ओवरों में 4 कैच छोड़े. बांग्लादेश ने इसका फायदा उठाते हुए 8 विकेट पर 136 रन बनाए. भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर महिला टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवित रखा. भारत के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली. भारत की तीसरी जीत, बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल में उम्मीदें कायम Zoomभारत ने बांगलादेश को हराया.

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और महज 16.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की इस जीत की मुख्य सूत्रधार सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने 34 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली. मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स ने भी महज 15 गेंदों में 26 रन (3 चौके, 1 छक्का) कूटकर रन गति को बनाए रखा, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 रन बनाकर नाबाद लौटीं. बांग्लादेश की ओर से रितु मोनी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.

चार मैचों में तीसरी जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में छह अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. अब उसका सामना रविवार का ऑस्ट्रेलिया से होगा. टूर्नामेंट में अब तक खेले गए चार मैचों में से तीन में जीत हासिल कर भारतीय टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर मजबूती से काबिज हो गई है. सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से भारतीय टीम अब बेहद मजबूत स्थिति में है. अब भारतीय टीम का अगला और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार को टेबल-टॉपर ऑस्ट्रेलिया से होगा. रविवार को होने वाले इस महामुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.

बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 136 रन बनाएभारतीय टीम का महिला टी20 विश्व कप में लचर क्षेत्ररक्षण का सिलसिला जारी है. बांग्लादेश ने ग्रुप एक के मैच में आठ विकेट पर 136 रन बनाए. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार में भी खराब क्षेत्ररक्षण भारत के लिए महंगा साबित हुआ और इस मुकाबले में स्थिति और चिंताजनक दिखी. भारतीय खिलाड़ियों ने पावरप्ले में ही चार आसान कैच टपका दिए. कैच छोड़ने वालों में नंदनी शर्मा (दो कैच), यास्तिका भाटिया और राधा यादव शामिल रहीं. राधा ने पिछले मैच में भी दो कैच छोड़े थे. भारतीय फील्डर्स की गलतियों का सबसे अधिक फायदा सलामी बल्लेबाज जुयैरिया फिरदौस को मिला, जिन्हें पांचवें ओवर तक तीन जीवनदान मिले. हालांकि वह इन मौकों का पूरी तरह फायदा नहीं उठा सकीं और 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गईं.

नंदनी ने फिरदौस को भेजा पवेलियनपिच पर दौड़ने को लेकर दो बार चेतावनी झेलने वाली नंदनी शर्मा ने बाद में शानदार कैच लेकर फिरदौस को पवेलियन भेजा. फिरदौस और शोभना मोस्तारी (26 गेंद में 22 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रन की उपयोगी साझेदारी हुई थी. दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत के लिए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष दोनों लीग मैच जीतना लगभग जरूरी हो गया है. टीम हालांकि अब तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी है. गेंदबाजी में भारत ने इस मैच में रेणुका सिंह ठाकुर को मौका दिया और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई. सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर (चार) पुल शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गईं.

राधा यादव ने गेंदबाजी में 3 विकेट लिएस्पिनरों की मददगार परिस्थितियों का भारत ने भरपूर उपयोग किया. राधा यादव ने गेंद से शानदार वापसी करते हुए 28 रन देकर तीन विकेट लिए. उन्होंने कप्तान निगार सुल्ताना (27 गेंदों पर 32 रन) और शोभना को जल्दी-जल्दी आउट किया. अंतिम ओवर में श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट भी झटके. ब्रिटेन में इस समय पड़ रही असामान्य गर्मी के कारण स्पिन गेंदबाजों को अपेक्षाकृत अधिक मदद मिल रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत ने भी बांग्लादेश की पारी के दौरान मुख्य रूप से स्पिन गेंदबाजों पर भरोसा किया. फील्डर्स के चार कैच छोड़ने के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने सात वाइड और तीन नो-बॉल भी फेंकीं.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj