Rajasthan

झालावाड़ में लड़की भगाने के विवाद में बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, घर में आगजनी, 5 घायल

Last Updated:May 03, 2026, 20:13 IST

Jhalawar News: झालावाड़ के पालियाखेड़ी गांव में लड़की भगाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों में हुई झड़प में पांच लोग घायल हो गए. गुस्साए लोगों ने एक घर पर हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की. घायलों को भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए और गांव में जाप्ता तैनात किया. मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

ख़बरें फटाफट

झालावाड़ में हिंसक झड़प, लड़की भगाने पर गांव में हमला, तोड़फोड़-आगजनीZoomझालावाड़ के पालियाखेड़ी गांव में लड़की भगाने के विवाद ने हिंसक झड़प

झालावाड़. जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र के पालियाखेड़ी गांव में लड़की भगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दो पक्षों के बीच हुए इस संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है. जानकारी के अनुसार, गांव के एक युवक द्वारा पड़ोस की लड़की को भगाने की कोशिश के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था.

यह विवाद अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. गुस्साए लोगों ने एक पक्ष के घर पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की और सामान बाहर फेंक दिया. इसके बाद घर में आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के लोग दहशत में आ गए.

दो पक्षों में हुई जमकर मापरीट में पांच घायल

झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत भवानीमंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही भवानीमंडी थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराया. साथ ही गांव में अतिरिक्त जाप्ता तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो.

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस टीम संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पहले से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर रंजिश चली आ रही थी, जिसे इस घटना ने और भड़का दिया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी रख रही है

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhalawar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj