Rajasthan
क्या आपने देखी 70 साल पुरानी टॉर्च? 500 मीटर तक रोशनी आज भी देती है नई टेक्नोलॉजी को टक्कर

धरोहर: 70 साल पुरानी टॉर्च जो आज भी 500 मीटर तक मारती है लाइट, देखें वीडियो
Bikaner Vintage Torch: बीकानेर में एक 70 साल पुरानी इंग्लैंड में बनी टॉर्च आज भी पूरी क्षमता से काम कर रही है और लोगों को हैरान कर रही है. इस अनोखी धरोहर को संग्रहकर्ता किशन सोनी ने सुरक्षित रखा हुआ है. 1950 के आसपास बनी यह टॉर्च मजबूत बनावट और बेहतरीन तकनीक का उदाहरण है. इसमें बड़े आकार के सेल का उपयोग होता है और इसकी रोशनी करीब 500 मीटर तक साफ दिखाई देती है. आज के आधुनिक उपकरण जहां जल्दी खराब हो जाते हैं, वहीं यह टॉर्च दशकों बाद भी टिकाऊपन और गुणवत्ता का शानदार नमूना बनी हुई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




