Sports

IPL 2026 MI vs LSG highlights: रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने बचाई मुंबई इंडियंस की लाज, लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया

होमखेलक्रिकेट

रोहित-रिकल्टन ने बचाई मुंबई इंडियंस की लाज, LSG को 6 विकेट से हराया

Last Updated:May 04, 2026, 23:21 IST

IPL 2026 MI vs LSG highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन मुंबई ने इस 8 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. रोहित-रिकल्टन ने बचाई मुंबई इंडियंस की लाज, LSG को 6 विकेट से हरायाZoomमुंबई इंडियंस ने लखऊ को हराया

नई दिल्ली: रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन की दमदार अर्धशतकीय पारी से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद रहते ही 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए लिए और इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की. हालांकि, इस जीत से पॉइंट्स टेबल में मुंबई के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है.

लखनऊ के खिलाफ इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए रायन रिकल्टन और रोहित शर्मा ने दमदार शुरुआत की थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनों की पार्टनरशिपर हुई. आईपीएल में ये तीसरी बार था जब रिकल्टन और रोहित ने शतकीय साझेदारी की. हालांकि, ये दोनों बल्लेबाज अपना निजी शतक बनाने से चूक गए. रिकल्टन 32 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके भी लगाए. वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 44 गेंद में 84 रनों का योगदान दिया. रोहित ने अपनी इस पारी में 7 छक्के और 6 चौके लगाए. इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को आसानी से जीत दिला दी. गेंदबाजी में लखनऊ के लिए एम सिद्धार्थ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान के खाते में भी 1-1 विकेट आया.

लखनऊ के लिए बल्लेबाजी में पूरन ने किया कमाल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ की बल्लेबाजी ठीक ठाक रही. हालांकि, टीम ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने रनों की गति को कम नहीं होने दिया. पूरन ने मैच में 21 गेंद में 8 छक्के की मदद से 63 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि मिचेल मार्श ने 44 रनों का योगदान दिया.

वहीं, मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए हिम्मत सिंह ने 31 गेंद में 40 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 25 गेंद में 31 रनों की पारी खेली, जिससे टीम 228 रन तक पहुंची लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए. वहीं, दूसरी तरफ मुंबई की गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर और विल जैक्स ने 1-1 विकेट झटके.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj