Rajasthan

Dhaulpur News | Ground Report: धौलपुर-राजाखेड़ा हाईवे बना खतरे का रास्ता, कब बनेगी सड़क

Last Updated:May 05, 2026, 16:19 IST

Dhaulpur-Rajakhera State Highway Ground Report: धौलपुर से राजाखेड़ा को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे 2-ए दूंकापुरा से लुहारी तक बुरी तरह जर्जर, गड्ढों, जाम और हादसों से लोग परेशान, जल्द मरम्मत की मांग. राहगीर योगेश त्यागी ने बताया कि वह रोज धौलपुर से राजाखेड़ा तक यात्रा करते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत ने सफर को बेहद मुश्किल बना दिया है. जगह-जगह गड्ढे होने के कारण कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं.

धौलपुर. धौलपुर से राजाखेड़ा को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे 2-ए इन दिनों बेहद खराब हालत में पहुंच चुका है. दूंकापुरा गांव से लुहारी गांव तक सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं. पिछले कई महीनों से मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह मार्ग करीब 200 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, जहां से हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं. खराब सड़क के चलते हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

राहगीर योगेश त्यागी ने बताया कि वह रोज धौलपुर से राजाखेड़ा तक यात्रा करते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत ने सफर को बेहद मुश्किल बना दिया है. जगह-जगह गड्ढे होने के कारण कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि सड़क पूरी तरह टूट जाने से धूल बहुत उड़ती है, जिससे लोगों को एलर्जी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं हो रही हैं.

बरसात में और बिगड़ जाती है स्थितिराजाखेड़ा से धौलपुर आने वाले यात्रियों का कहना है कि बारिश के समय हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं. सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. कई बार लोगों को दो-दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता है. इमरजेंसी में अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है. लोगों का कहना है कि इस मार्ग से जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी गुजरते हैं, फिर भी सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा.

दुर्घटनाएं बढ़ीं, वाहन हो रहे खराबरोडवेज बस चालक के अनुसार खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. गड्ढों की वजह से बसों और अन्य वाहनों के शॉकर और कई पुर्जे टूट जाते हैं, जिससे वाहन जल्दी खराब हो रहे हैं. जाम लगने से यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते. उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानीग्रामीण अंशुल ने बताया कि इस मार्ग पर लगभग हर दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है. सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है. जाम में स्कूल बसें फंस जाती हैं, जिससे बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क धौलपुर जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी खराब हालत ने सफर को खतरनाक बना दिया है. लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj