Rajasthan

बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा! नदी में पलटी नाव, 9 ने तैरकर बचाई जान, 2 बच्चे लापता

X
title=

बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा! नदी में पलटी नाव, 9 ने तैरकर बचाई जान, 2 बच्चे लापता

 

arw img

Banswara Boat Accident: बांसवाड़ा के अरथूना थाना क्षेत्र में संगरेश्वर पुल के पास बड़ा हादसा हो गया, जब नदी में एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई. नाव में कुल 11 बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के दौरान 9 बच्चे किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे पानी के बहाव में काफी दूर तक बह गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ी डीएसपी बाबूलाल रेगर और अरथूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्रशासन ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों और सिविल डिफेंस की टीम को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया है. टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि लापता बच्चों का पता लगाया जा सके. हादसे की खबर फैलते ही आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. लोग अपने स्तर पर भी बच्चों की तलाश में मदद कर रहे हैं. फिलहाल नदी में बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है और प्रशासन ने लापता बच्चों को जल्द से जल्द खोजने का भरोसा जताया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj