Entertainment

100 करोड़ी मूवी देने वाली पहली हीरोइन, 2 साल में दी लगातार 3 सुपरहिट, करियर के पीक पर हुई गायब

Last Updated:May 06, 2026, 23:35 IST

एक्ट्रेस ने जब बॉलीवुड में एंट्री मारी थी, तो लगा था कि वे प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर जैसी टॉप हीरोइनों को पीछे छोड़ देंगी. वे बॉलीवुड में एंट्री के साथ 100 करोड़ी फिल्म देने वाली पहली हीरोइन बन गई थीं. उन्होंने आमिर, सलमान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दी, फिर अचानक सिनेमा जगत को छोड़कर सबको चौंका दिया. उन्होंने 2016 में बिजनेसमैन से शादी कर ली. अक्षय कुमार ने उनकी निजी जिंदगी में बड़ा रोल प्ले किया था. एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी की वजह से लाइमलाइट से दूर हैं.

नई दिल्ली: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से धमाका कर देते हैं. एक्ट्रेस उनमें से एक थीं. वे बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी फिल्म देने वाली पहली हीरोइन हैं. एक्ट्रेस की बॉलीवुड में एंट्री से प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर की बादशाहत को कड़ी चुनौती मिली थी. एक्ट्रेस ने बैक-टू-बैक हिट फिल्में देकर सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया और बहुत ही कम समय में घर-घर में अपनी पहचान बना ली. मगर उन्होंने करियर की पीक पर एक्टिंग से दूरी बना ली.

अक्टूबर 1985 में जन्मी एक्ट्रेस का सफर मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों से शुरू हुआ था. हम असिन की बात कर रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में साल 2001 में अभिनय की शुरुआत कर दी थी. शुरुआत भले ही सादी रही हो, लेकिन उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें जल्द ही साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों की लिस्ट में खड़ा कर दिया.

साउथ सिनेमा में राज करने के बाद असिन ने साल 2008 में आमिर खान के साथ फिल्म ‘गजनी’ से बॉलीवुड में कदम रखा. यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई, क्योंकि यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी. इस एक फिल्म ने असिन को रातों-रात बॉलीवुड की टॉप स्टार्स की कतार में ला खड़ा किया.

Add as Preferred Source on Google

असिन का जादू सर चढ़कर बोला. उन्होंने सलमान खान के साथ ‘रेडी’, अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाड़ी 786’ और अजय देवगन के साथ ‘बोल बच्चन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी. लेकिन जब हर किसी को लग रहा था कि वह बॉलीवुड पर लंबे समय तक राज करेंगी, तब उन्होंने फिल्म ‘ऑल इज वेल’ के बाद अचानक फिल्मों से दूरी बना ली, जिससे उनके फैंस काफी दंग रह गए.

असिन ने साल 2016 में अपने करियर के शिखर पर फिल्मों को अलविदा कहकर अपनी निजी जिंदगी को चुनने का फैसला किया. उन्होंने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ दिल्ली में एक निजी सेरेमनी में शादी कर ली. उन्होंने शादी के बाद ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरह किनारा कर लिया और अपनी निजी जिदंगी में व्यस्त हो गईं. साल 2017 में इस कपल के घर एक प्यारी सी बेटी अरिन का जन्म हुआ.

असिन और राहुल की इस लव स्टोरी के पीछे असली ‘क्युपिड’ बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार थे. राहुल शर्मा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनकी पहली मुलाकात 2012 में ढाका में हुई थी. अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 2’ को प्रमोट कर रहे थे और राहुल की कंपनी माइक्रोमैक्स उस एशिया कप को स्पॉन्सर कर रही थी. अक्षय को लगा कि राहुल और असिन की वैल्यूज और बैकग्राउंड एक जैसे हैं, इसलिए उन्होंने दोनों के नंबर एक-दूसरे को दिए.

अक्षय कुमार ने खुद एक बार मजाक में बताया था कि उन्होंने इन दोनों को मिलाने के लिए काफी चालाकी से काम किया था. ‘हाउसफुल 2’ की शूटिंग के दौरान जब सब दिल्ली में थे, तो अक्षय ने एक खेल के बहाने राहुल और असिन को एक ही अलमारी में छिपा दिया था. अक्षय का यह मजेदार आइडिया काम कर गया और वहीं से दोनों के बीच बातचीत और प्यार का सिलसिला शुरू हुआ.

आज असिन लाइमलाइट से दूर एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं. एक्टर के पति राहुल शर्मा एक सफल बिजनेस टाइकून हैं, जिनकी नेटवर्थ करीब 1300 करोड़ रुपये बताई जाती है. असिन का फिल्मों को छोड़ने का फैसला भले ही फैंस के लिए चौंकाने वाला था, लेकिन उनकी कहानी दिखाती है कि कभी-कभी करियर की ऊंचाइयों से ज्यादा सुकून अपनी निजी खुशियों में मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj