National

Mamata Banerjee and Akhilesh Yadav meeting | Akhilesh Yadav and Abhishek Banerjee meeting | India alliance | ‘दीदी, आप हारी नहीं हैं, आपको हराया गया ह

होमताजा खबरदेश

‘दीदी, आप हारी नहीं हैं, आपको हराया गया है’, ममता से मुलाकात में बोले अखिलेश

Last Updated:May 07, 2026, 16:56 IST

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद इंडिया गठबंधन फिर से सक्रिय होता नजर आ रहा है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को कोलकाता पहुंचे. यहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान अखिलेश ने टीएमसी की चुनावी लड़ाई की तारीफ करते हुए ममता से कहा कि वह ‘हारी नहीं, हराई गई हैं.’ इससे पहले टीएमसी विधायकों की बैठक में अभिषेक बनर्जी ने चुनाव परिणाम और हिंसा को लेकर कोर्ट जाने की बात कही. हार के बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेताओं ने भी ममता बनर्जी से संपर्क किया, जिससे विपक्षी एकजुटता के संकेत मिले.'दीदी, आप हारी नहीं हैं, आपको हराया गया है', ममता से मुलाकात में बोले अखिलेशZoomकोलकाता में अखिलेश यादव की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से हुई मुलाकात.

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद इंडिया गठबंधन एक बार फिर से एकजुट होता दिख रहा है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को कोलकाता पहुंचे. यहां उनकी मुलाकात तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी से हुई. सूत्र बताते हैं कि अखिलेश यादव के साथ मुलाकात के दौरान अभिषेक बनर्जी ने उनसे गले लगे. वहीं अखिलेश यादव ने हाथ जोड़कर ममता बनर्जी के प्रति सम्मान और प्रेम दर्शाया. सूत्र बताते हैं कि गुरुवार को कोलकाता में करीब 3:15 बजे तीनों नेताओं की मुलाकात हुई.

सूत्र बताते हैं कि इस मुलाकात के दौना अखिलेश यादव ने अभिषेक बनर्जी से कहा- ‘आप सबने क्या जबरदस्त लड़ाई लड़ी है. काबिल ए तारीफ है. वहीं ममता बनर्जी से कहा- ‘दीदी आप चुनाव हारी नहीं हैं, आप हराई गई हैं.’

इस मुलाकात के बाद सपा अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय दीदी से मिलकर के आया हूं. अभिषेक जी मेरे साथ हैं. जिस समय निष्पक्ष चुनाव हुआ, दीदी यहां की मुख्यमंत्री बनी’. जो इलेक्शन में बेईमानी हुई है उसके लिए खड़ा होना पड़ा. ईमानदारी से जब भी इलेक्शन हुआ, वो जीतीं. इस बार जो मल्टी लेयर माफियागिरी हुई है इलेक्शन में.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj