National

Cyclonic Circulation Update | IMD Tomorrow Weather | IMD News | 70 की रफ्तार से आंधी तूफान के साथ बारिश | आईएमडी की चेतावनी

Tomorrow Weather Update: मौसम में जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है. मई में तपती गर्मी और बारिश दोनों का बारी-बारी से दौर जारी है. तो देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. मौसम विभाग (आईेमडी) के अनुसार, ये तीन साइक्लोनिक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश (यूपी), मध्य पाकिस्तान और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर बने हुए हैं. इनके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में कहीं धूल भरी आंधी और भीषण गर्मी का कहर टूटेगा, तो कहीं आसमानी बिजली के साथ भारी बारिश तबाही मचा सकती है. अगर, गुरुवार की मौसम की बात करें तो देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिला. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, कर्नाटक, केरल, चेन्नई और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बारिश दर्ज की गई.

उत्तर भारत में फिर से भीषण गर्मी शुरु हो रही है, तो दूसरी तरफ पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में मानसून जैसी मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. अभी आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. शुक्रवार यानी कि 08 मई को उत्तराखंड में आंधी-तूफान आने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि हवाओं की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

मौसम विभाग का अलर्ट.

अभी बाकी है अंधी बारिश का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि 11 से 13 मई के बीच जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में मौसम खराब रह सकता है. कहीं, हल्की बारिश तो कहीं बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने घटना हो सकता है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. 12 और 13 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 11 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

तीन ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ एक्टिव हैं-

पहला सिस्टम: उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है. इसके कारण यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश का संभावना है.
दूसरा सिस्टम: मध्य पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण पंजाब के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई तक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो उत्तर भारत के तापमान को प्रभावित कर रहा है.
तीसरा सिस्टम: दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप के पास केरल तट के करीब एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है, जो दक्षिण भारत में भारी बारिश लेकर आ रहा है.

उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने सबसे खतरनाक रेड अलर्ट जारी किया है. बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा बलिया, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और मऊ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा है पारा

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है. हालांकि, जल्द ही मौसम में खतरनाक रूप से बदलाव देखने को मिल सकती है. गुरुवार को सफदरजंग मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. 8 मई को दिल्ली का तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, यह सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. 10 मई तक दिल्ली का पारा सामान्य स्तर (39.9 डिग्री) के करीब पहुंचने की उम्मीद है.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश का तांडव

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बारिश ने पहले ही दस्तक दे दी है. 8 मई को बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. बिहार के बांका, पूर्वी चंपारण, जमुई, सीवान और पश्चिमी चंपारण में भी मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. स्काईमेट के अनुसार, पूर्वी भारत में बारिश की यह सक्रियता अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्रचंड लू

मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में गर्मी अब जानलेवा होने लगी है. पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, विदर्भ और मराठवाड़ा में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. हालांकि, मध्य प्रदेश के बालाघाट और सिवनी में स्थानीय सिस्टम की वजह से हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन बड़े हिस्से में लू जैसे हालात बने रहेंगे. तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का प्रभाव रहेगा.

पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्य

स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों के दौरान पहाड़ों (हिमाचल और उत्तराखंड) पर बारिश में भारी कमी आएगी. पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्से शुष्क रहेंगे और तापमान बढ़ेगा. हालांकि, पंजाब के होशियारपुर, जालंधर और कपूरथला में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

केरल और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

अरब सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से केरल के एर्नाकुलम, कोल्लम, कोट्टायम और पतनमथिट्टा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मानसून पूर्व की सक्रियता तेज होगी और भारी बारिश संभव है. आंध्र प्रदेश के तिरुपति और तटीय इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

सावधानी और बचाव की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम वाले क्षेत्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है:
तेज आंधी के समय पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें.
बिजली कड़कने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल बंद कर दें.
घर से निकलने से पहले ट्रैफिक और सड़क की स्थिति की जांच कर लें.
अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पहाड़ी और भारी बारिश वाले इलाकों में.

देश में इस वक्त कितने साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं? वर्तमान में देश में तीन प्रमुख साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं: एक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड पर, दूसरा मध्य पाकिस्तान/पंजाब पर और तीसरा अरब सागर/केरल तट के पास.

8 मई को किन जिलों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है? उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में 8 मई को तापमान कैसा रहेगा? दिल्ली में तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 10 मई तक इसके 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है.

किन राज्यों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है? मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पारा 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है.

केरल और अंडमान में बारिश की क्या स्थिति है? अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है.

क्या पहाड़ों पर बारिश जारी रहेगी? मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में पहाड़ों (हिमाचल, उत्तराखंड) पर बारिश में भारी कमी आएगी और मौसम शुष्क होने लगेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj