National

CBSE 12th Result 2026 Date LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिए खत्म होने वाला है इंतजार, संभालकर रखें एडमिट कार्ड

Last Updated:May 09, 2026, 07:40 IST

CBSE 12th Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा,…और पढ़ेंसीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिए खत्म होने वाला है इंतजार, संभालकर रखें एडमिट कार्डZoom

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट मई में ही घोषित किया जाएगा

नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 LIVE). दुनियाभर के 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in या उमंग ऐप से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मई के तीसरे हफ्ते में घोषित कर दिया जाएगा.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 आमतौर पर मई के दूसरे से तीसरे हफ्ते में ही जारी किए जाते हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कॉपियां डिजिटल तरीके से चेक की गईं हैं. इससे गलती की गुंजाइश कम रहने की संभावना है. सीबीएसई 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. इसलिए बेहतर रहेगा कि स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड संभालकर रखें. रोल नंबर गलत होने पर आप अपना सरकारी रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे.

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-

स्टेप 1- सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें.

स्टेप 2- CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी डिटेल्स एंटर करें.

स्टेप 4- इतना करते ही सीबीएसई 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.

स्टेप 5- सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करके उसे डाउनलोड कर लें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj