Entertainment

सुपरहिट हीरो की परम सुंदरी मां, 57 की उम्र में दिलकश अदाओं से बनाती है दीवाना, नई-नवेली हीरोइनों पर पड़ी भारी

Last Updated:May 09, 2026, 19:07 IST

डेब्यू फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने पर इसका लीड एक्टर, रोमांटिक स्टार कहलाने लगा. अगर नया एक्टर फीमेल फैंस के बीच पॉपुलर है, तो उनकी मां भी किसी हीरोइन से कम नहीं हैं. वे भले फिल्मों से दूर हों, मगर खूबसूरती और फैशन में नई हीरोइनों को टक्कर दे रही हैं. हम डीन पांडे की बात कर रहे हैं, जो अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं. वे पेशे से मॉडल हैं और फिटनेस राइटर भी. उन्होंने बिपाशा बासु और जॉन अब्राहम जैसे सितारों को ट्रेनिंग दी है. 57 साल की दीवा, अहान पांडे की मां हैं.

नई दिल्ली: पिछले साल शोर शराबे के बीच एक फिल्म दर्शकों के दिलों पर बस गई. फिल्म ने इधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, उधर लीड हीरो का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया. नौजवान एक्टर की एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की. दर्शकों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक, हर कोई अहान के अभिनय का कायल हो गया. लोग उनके बारे में और जानने को बेताब हुए, तब एक्टर की मां भी लोगों की नजरों में आईं. वे 57 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और अदाओं से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@deannepanday)

अहान पांडे को उनके घरवाले प्यार से ‘राजकुमार’ कहते हैं. अहान पांडे, मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन और अलाना पांडे के सगे भाई हैं. चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान का बॉलीवुड डेब्यू वाकई किसी सपने जैसा रहा है. ताज्जुब की बात तो यह है कि उनकी फिल्म ने महज दो दिनों में ही अपना बजट वसूल कर लिया था. (फोटो साभार: Instagram@deannepanday)

फिल्म ‘सैयारा’ में अहान की परफॉरमेंस देखकर फिल्मी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि वह लंबी रेस के घोड़े साबित होंगे. कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे हैं कि वह अपने ताऊ चंकी पांडे को भी पीछे छोड़ देंगे. इस ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बीच अहान की मां डीन पांडे भी अचानक सुर्खियों में आई, जिनकी फिटनेस और खूबसूरती की दुनिया दीवानी है. (फोटो साभार: Instagram@deannepanday)

Add as Preferred Source on Google

57 साल की उम्र में भी किसी टॉप एक्ट्रेस को मात देने वाली डीन पांडे असल में फिटनेस और वेलनेस की दुनिया का बड़ा नाम हैं. उन्होंने उस दौर में फिटनेस को अपना करियर बनाया था, जब देश में यह इतना पॉपुलर नहीं था. डीन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने हेल्थ इंडस्ट्री का रुख किया. आज वह एक मशहूर ‘फिटनेस राइटर’ हैं. वे जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु, प्रीति जिंटा और डीनो मोरिया जैसे सितारों को ट्रेनिंग दे चुकी हैं. (फोटो साभार: Instagram@deannepanday)

डीन पांडे का फिटनेस के लिए जुनून किसी से छिपा नहीं है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे सिर्फ 11 साल की थीं, तब अपनी बड़ी बहन को जेन फोंडा के वीडियो देखकर वर्कआउट करते हुए देखती थीं. बहन के काम पर जाते ही डीन और उनकी छोटी बहन छुपकर उन वीडियोज को देखतीं और 90 मिनट का मुश्किल वर्कआउट चैलेंज पूरा करती थीं. तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि बचपन का यह शौक एक दिन उनकी पहचान बन जाएगा. (फोटो साभार: Instagram@deannepanday)

डीन जब बड़ी हुईं, तो उनके माता-पिता ने उन्हें ‘कमर्शियल आर्ट्स कॉलेज’ भेजा, तब भी उनका फिटनेस के प्रति प्यार कम नहीं हुआ. कॉलेज के दिनों में उन्हें एक जॉब मिली और उन पैसों से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बजाय एक 5 स्टार होटल का जिम जॉइन कर लिया. डीन बताती हैं कि जब उनकी उम्र के बाकी नौजवान फिल्में देखने और मजे करने जाते थे, तब वह पसीना बहाना पसंद करती थीं. (फोटो साभार: Instagram@deannepanday)

आज 57 साल की उम्र में भी डीन के चार्म का कोई मुकाबला नहीं है. उनकी इस खूबसूरती का राज है सालों की मेहनत और अनुशासन. वह रोजाना योग करती हैं और ऑर्गेनिक खाना खाती हैं. खास बात यह है कि वह ये सब तब से कर रही हैं, जब फिटनेस का इतना ट्रेंड भी नहीं था. उनका जन्म 10 दिसंबर 1968 को हुआ था. उनके पिता स्कॉटिश-नेपाली और मां लुसो-इंडियन थीं, जिसकी झलक उनकी पर्सनैलिटी में साफ दिखती है. (फोटो साभार: Instagram@deannepanday)

डीन पांडे बाबा सहगल के मशहूर पॉप वीडियो ‘आगे आगे लड़की’ में भी नजर आ चुकी हैं और आज वह फिटनेस और फैशन पर कई किताबें लिख चुकी हैं. उनके पति चिक्की पांडे, चंकी की तरह एक्टिंग में नहीं आए बल्कि मुंबई में एक सफल बिजनेसमैन हैं. उनके दो बच्चे हैं—अलाना और अहान. जहां अलाना और उनके पिता एक्टिंग से दूर रहे, वहीं अहान ने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक्टिंग को चुना और पहली ही फिल्म से स्टार बन गए.(फोटो साभार: Instagram@deannepanday)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj