Sports

अब इस साउथ की एक्ट्रेस के साथ युवराज सिंह का वीडियो हो रहा वायरल, स्टेज पर दिखी गजब केमिस्ट्री

होमखेलक्रिकेट

साउथ की एक्ट्रेस के साथ युवराज सिंह का वीडियो हुआ वायरल, ऐसा क्या है इसमें?

Last Updated:May 10, 2026, 08:37 IST

क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल युवराज सिंह भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन फिर भी वो चर्चा में बने रहते हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है. साउथ एक्ट्रेस नव्या नायर और युवी एक इवेंट के दौरान स्टेज पर मौजूद थे. दोनों के बीच जो केमिस्ट्री दिखी उसने सबका दिल जीत लिया.साउथ की एक्ट्रेस के साथ युवराज सिंह का वीडियो हुआ वायरल, ऐसा क्या है इसमें?Zoomयुवराज सिंह का अभिनेत्री नव्या नायर के साथ वीडियो वायरल

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट को कई साल पहले युवराज सिंह ने अलविदा कह दिया है लेकिन वो अब भी चर्चा में बने हुए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में तबाही मचा रहे अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्या की हर पारी को देखने के बाद लोग इस धुरंधर का नाम लेते हैं. अब उनकी चर्चा साउथ की अभिनेत्री के साथ स्टेज शेयर करने की वजह से हो रही है. अभिनेत्री नव्या नायर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह केरल के एक रंगारंग कार्यक्रम में अचानक चर्चा का केंद्र बन गए. नव्या नायर की एक छोटी और लगभग अनदेखी हरकत ने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

केरल में आयोजित इस कार्यक्रम में जश्न का माहौल था और चारों ओर रंग-बिरंगे कंफेटी उड़ रहे थे. इसी दौरान, एक कंफेटी का टुकड़ा युवराज सिंह के कंधे पर आ गिरा. वे मंच पर मेहमानों का अभिवादन करते हुए इससे अनजान रहे. नव्या नायर ने इसे तुरंत देख लिया. बिना माहौल बिगाड़े, उन्होंने आगे बढ़कर बड़ी सहजता से युवराज के कंधे से कंफेटी हटा दी. यह सब कुछ एक सेकंड में हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया और लोगों ने नव्या की तारीफों के पुल बांध दिए.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj