16 महीने की अकीरा का कमाल! नन्हे कदमों से स्कूटर दौड़ाकर बना डाला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड

16 महीने की अकीरा का कमाल! नन्हे कदमों से स्कूटर दौड़ाकर बना डाला रिकॉर्ड
Jodhpur News : जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोलना और चलना सीख रहे होते हैं, उस उम्र में जोधपुर की नातिन अकीरा बंसल ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि हर कोई हैरान है. महज 16 महीने की अकीरा ने किक स्कूटर पर शानदार बैलेंस और स्पीड दिखाते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया. नन्हे कदमों और मासूम मुस्कान वाली अकीरा अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है. अकीरा ने स्केटिंग किक स्कूटर पर सिर्फ 3 मिनट 30 सेकेंड में 415.21 मीटर दूरी तय कर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया. इतनी छोटी उम्र में इस उपलब्धि ने परिवार ही नहीं बल्कि जोधपुर, चेन्नई और बेंगलुरु से जुड़े रिश्तेदारों को भी गर्व से भर दिया. अकीरा की मां प्रियंका पारीक और पिता मानवेंद्र बंसल का कहना है कि वह बचपन से ही बेहद एक्टिव रही है और हर नई चीज सीखने में खास रुचि दिखाती है. खास बात यह है कि अकीरा इससे पहले भी इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी एचीवर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है. अब यह नन्ही स्टार अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से लोगों का दिल जीत रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




