केला खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें कारण और नुकसान

Last Updated:May 10, 2026, 23:56 IST
Banana Eating Rule: केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद करता है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और विटामिन A व C आंखों और त्वचा के लिए अच्छे होते हैं. लेकिन यदि आप इसे खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, तो नुकसान भी झेलना पड़ सकता है.
ख़बरें फटाफट

Right Way To Eat Banana: हमारे घरों में अक्सर बड़े-बुजुर्ग यह सलाह देते हैं कि केला खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. बचपन से ही यह बात सुनने को मिलती है कि ऐसा करने से पेट खराब हो सकता है. हालांकि कई लोग इसे सिर्फ एक पुरानी मान्यता समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ कारण भी बताए जाते हैं.
आज हम समझेंगे कि केला खाने के बाद तुरंत पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है और यह सलाह क्यों दी जाती है. साथ ही यह भी जानेंगे कि बड़े-बुजुर्गों की कही बातें कई बार सेहत के लिहाज से सही क्यों होती हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
केला पोषक तत्वों से भरपूर फल हैकेला एक बहुत ही पौष्टिक फल माना जाता है. इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है क्योंकि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन A, C और B6 भी पाए जाते हैं. सुबह के नाश्ते में केला खाना बहुत लाभदायक माना जाता है क्योंकि यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. अगर इसे दही या अन्य पौष्टिक चीजों के साथ खाया जाए तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं.
केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने का असरअगर कोई व्यक्ति केला खाने के तुरंत बाद पानी पी लेता है, तो इससे कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसा माना जाता है कि केले में मौजूद पोषक तत्व और पोटेशियम जब ठंडे पानी के साथ मिलते हैं, तो पेट में गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. कई बार इससे पाचन प्रक्रिया भी प्रभावित हो जाती है और पेट भारी लगने लगता है. इसलिए इसे सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता.
पानी कब पीना चाहिए?अगर आपने केला खाया है, तो तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए. कम से कम 30 मिनट का अंतर रखना बेहतर माना जाता है. इस समय के बाद शरीर केले के पोषक तत्वों को अच्छे से पचा लेता है और फिर पानी पीने से कोई परेशानी नहीं होती.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



