Sports

फिटनेस पर उठे सवाल, तो क्रिकेटर ने उतार दी शर्ट, ‘Shush’ इमोजी के साथ ट्रोर्ल्स का मुंह किया बंद

होमखेलक्रिकेट

फिटनेस पर उठे सवाल, तो क्रिकेटर ने उतार दी शर्ट, अफवाह फैलाने वालों को तमाचा

Last Updated:May 13, 2026, 16:06 IST

Prabhsimran Singh shirtless Instagram story: पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अपनी फिटनेस और वजन बढ़ने की अफवाहों पर शर्टलेस तस्वीर साझा कर ‘शश’ इमोजी के साथ करारा जवाब दिया है. इस विवाद के बीच टीम की पंजाब किंग्स टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने भी सख्त रुख अपनाते हुए फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी दी है. हालिया मैचों में टीम की खराब फॉर्म के बाद सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा था, जिस पर फ्रेंचाइजी ने इसे ‘सस्ती इंगेजमेंट’ का जरिया बताकर कड़ी निंदा की है. फिटनेस पर उठे सवाल, तो क्रिकेटर ने उतार दी शर्ट, अफवाह फैलाने वालों को तमाचाZoomप्रभसिमरन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया शर्टलेस फोटो.

नई दिल्ली. प्रभसिमरन सिंह इस समय मैदान के बाहर एक अलग ही जंग लड़ रहे हैं. आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के इस युवा सितारे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘फेक नैरेटिव’ और अफवाहों के बाजार को शांत करने की कोशिश की है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रभसिमरन सिंह को लेकर दावे किए जा रहे थे कि उन्होंने आईपीएल के इस सीजन के दौरान काफी वजन बढ़ा लिया है. आलोचकों का तर्क था कि उनकी फिटनेस में आई गिरावट ही पंजाब किंग्स की हालिया हार का मुख्य कारण है.

इन चर्चाओं पर विराम लगाने के लिए 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन  सिंह (Prabhsimran Singh) ने  इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने ‘शश’ (चुप्पी साधने वाला) इमोजी लगाया, जो स्पष्ट रूप से उन लोगों के लिए था जो उनकी फिटनेस पर सवाल उठा रहे थे. अपनी फिजीक दिखाकर उन्होंने यह साबित करने की कोशिश की कि उनकी फॉर्म का मुद्दा शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि खेल के उतार-चढ़ाव हैं.

प्रभसिमरन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया शर्टलेस फोटो.

पंजाब किंग्स का कड़ा रुखविवाद बढ़ता देख पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने भी मोर्चा संभाला. मंगलवार रात टीम ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऑफिशियल बयान जारी कर फर्जी खबरों की कड़ी निंदा की. फ्रेंचाइजी ने लिखा, ‘ खेल में आलोचना, मजाक और राय का स्वागत है, लेकिन सस्ती इंगेजमेंट के लिए गढ़ी गई कहानियों और फर्जी नैरेटिव का नहीं. हम सभी से आग्रह करते हैं कि ध्यान आकर्षित करने के लिए गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें.’ दिलचस्प बात यह रही कि फ्रेंचाइजी ने पहले एक पोस्ट डाला था जिसमें ‘खेल पत्रकारों’ का जिक्र था, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर एक संशोधित पोस्ट शेयर किया गया.

प्रीति जिंटा की चेतावनीटीम की को-ऑनर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी.उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि टीम या खिलाड़ियों की छवि खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रीति ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जिम्मेदारी का अहसास: उन्होंने मीडिया पेशेवरों और वेरिफाइड अकाउंट्स को जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करने की सलाह दी. प्रीति ने कहा कि सोची-समझी गलत सूचना और आलोचना के बीच एक बारीक रेखा होती है, और ब्रांड को नुकसान पहुंचाने वाले नैरेटिव को ‘हल्के में नहीं लिया जाएगा.’

प्रभिसमरन सिंह का आईपीएल में प्रदर्शनप्रभसिमरन सिंह के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत किसी सपने जैसी रही थी. उन्होंने शुरुआती सात पारियों में चार अर्धशतक जड़े, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी 80 रनों की नाबाद पारी सबसे यादगार थी. प्रभसिमरन की इस फॉर्म की बदौलत पंजाब किंग्स ने लगातार 7 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया. हालांकि, पिछले कुछ मैचों में कहानी बदल गई है. टीम लगातार चार मैच हार चुकी है. खुद प्रभसिमरन ने अपनी पिछली तीन पारियों में केवल 36 रन जोड़े हैं. यही वह समय है जब उनकी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हुई.

पंजाब किंग्स का मुंबई इंडियंस से मुकाबलापिछले सीजन की उपविजेता रही पंजाब किंग्स फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उनके लिए कल का मुकाबला बेहद अहम है, जहां उनका सामना मुंबई इंडियंस से होगा. प्रभसिमरन सिंह के लिए यह मैच न केवल टीम को जीत दिलाने का मौका है, बल्कि अपने बल्ले से उन आलोचकों को जवाब देने का भी है, जिन्हें उन्होंने फिलहाल अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शांत रहने का इशारा किया है. क्रिकेट जगत की नजरें अब पंजाब के इस ‘गब्बर’ पर टिकी हैं.क्या वह कल के मैच में फिर से वही पुराना फॉर्म दोहरा पाएंगे?

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj