Rajasthan

भीषण गर्मी में पाली के इन 10 गांवों की बदलेगी किस्मत, अब नहीं झेलनी पड़ेगी पानी की किल्लत!

Last Updated:May 13, 2026, 16:55 IST

Water Crisis In Rajasthan: पाली के जैतारण क्षेत्र के 10 गांवों में पेयजल संकट दूर करने के लिए 10 नए हैंडपंप स्वीकृत, अविनाश गहलोत की सिफारिश पर मंजूरी, ग्रामीणों में राहत और खुशी. मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि जैतारण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और आमजन की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी पेयजल और अन्य जरूरी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

पाली. भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट के बीच अगर गांव में पानी की नई उम्मीद दिखाई दे जाए तो इससे बड़ी राहत लोगों के लिए कुछ नहीं होती. अब ऐसी ही राहत पाली जिले के जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलने जा रही है. लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए 10 नए हैंडपंप लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि गर्मी के इस कठिन दौर में ये हैंडपंप लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे.

जैतारण विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट को देखते हुए 10 नए हैंडपंप स्वीकृत किए गए हैं. कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की अनुशंसा पर यह मंजूरी मिली है. इससे गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. ये हैंडपंप मोहराई, सेवरिया, राबड़ियावास, निमाज, टुकड़ा, दीपावास, रातड़िया, कोटकिराना, पचानपुरा और कानुजा सहित 10 गांवों में लगाए जाएंगे. इन क्षेत्रों में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की मांग उठ रही थी. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मंत्री अविनाश गहलोत ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा था. स्वीकृति मिलने के बाद अब अलग-अलग स्थानों पर हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ग्रामीणों में खुशी का माहौलपेयजल संकट के समाधान की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. लोगों ने इस पहल के लिए राजस्थान सरकार और मंत्री अविनाश गहलोत का आभार जताया है. ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप लगने के बाद महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाने की परेशानी से राहत मिलेगी. साथ ही गांवों में स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा.

मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि जैतारण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और आमजन की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी पेयजल और अन्य जरूरी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

इन गांवों में बदलेगी पानी की तस्वीरजिन गांवों में नए हैंडपंप लगाए जा रहे हैं उनमें मोहराई, सेवरिया, राबड़ियावास, निमाज, टुकड़ा, दीपावास, रातड़िया, कोटकिराना, पचानपुरा और कानुजा शामिल हैं. इन गांवों के लोग लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना कर रहे थे. अब हैंडपंप लगने के बाद हालात बदलने की उम्मीद बढ़ गई है.

विभाग की ओर से चिन्हित स्थानों पर सर्वे का काम भी तेज कर दिया गया है. साथ ही हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि भीषण गर्मी बढ़ने से पहले ग्रामीणों को पानी की सुविधा मिल सके और उन्हें पानी के लिए भटकना न पड़े.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj