Rajasthan

लड़की को लेकर मचा बवाल, आक्रोशित भीड़ ने प्रेमी के 2 घरों को फूंक डाला, गांव में मच गई अफरातफरी

Last Updated:May 13, 2026, 18:11 IST

Dungarpur News : डूंगरपुर जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया. लड़की को भगा ले जाने से आक्रोशित हुए उसके परिजनों ने लड़के के परिवार पर हमला बोल दिया. आक्रोशित भीड़ ने लड़के और उसके परिवार के अन्य मकान को फूंक डाला. इससे वहां भारी बवाल मच गया. हालात को कंट्रोल करने के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. फिलहाल लड़के और लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है.लड़की को लेकर मचा बवाल, आक्रोशित भीड़ ने प्रेमी के 2 घरों को फूंक डालाZoomलड़का अपने ही गांव की लड़की को भगा ले गया है.

डूंगरपुर. राजस्थान में बांसवाड़ा के बाद इससे सटे डूंगरपुर जिले में लड़की को लेकर बवाल भारी बवाल मच गया. डूंगरपुर के दोवड़ा थाना इलाके के हड़मतिया फला ऊबा पाणा गांव में एक लड़की भगाने के मामले को लेकर उसके परिजन भड़क गए. उन्होंने पुलिस में जाने की बजाय खुद ही मामले को निपटाने के लिए लड़के के परिवार को धमकाया. बाद में जब दो दिन तक लड़की नहीं मिली तो लड़के और उसके परिवार के दो घरों को आग के हवाले कर दिया. इससे लड़के के परिवार के दोनों घर जलकर राख हो गए और गांव में अफरातफरी तथा तनाव का माहौल हो गया. पुलिस ने मामले को संभालने के लिए गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात की है. पुलिस ने इस मामले में लड़की के माता पिता समेत उसके परिवार के 9 लोगों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. कुछ लोगों को डिटेन किया गया है. अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है.

दोवड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि इस संबंध में गौरीशंकर उर्फ गवरा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. वह हड़मतिया फला उबा पाणा का रहने वाला है. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया की उसके 2 बेटे हैं. एक कमलेश और दूसरा प्रेम उर्फ पप्पू डेंडोर. प्रेम उर्फ पप्पू सेटिंग (लोहे के सरियों का काम) काम करता है. 3 मई को प्रेम उर्फ पप्पू डेंडोर घर पर आया. दूसरे दिन 4 मई को वह गांव की ही एक लड़की को अपने साथ भगाकर ले गया. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन यह कब से चल रहा था इसका पता नहीं है.

पहले दी थी आग लगा देने की धमकीइस पर लड़की के पिता और उसके परिवार के लोग उसके घर पर आए और 2 दिन में लड़की ढूंढकर नहीं लाने पर घरों को आग लगाने की धमकी दी. 2 दिनों तक दोनों को ढूंढा लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा. मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी सविता और पोते के साथ घर के आंगन में सोए हुआ था. उसी समय लड़की के माता पिता ओर अन्य लोग हाथों में लट्ठ, पत्थर और लोहे के पाइप लेकर आए. सभी ने उनके घर पर हमला कर दिया. इस पर उन्हें भागकर जान बचानी पड़ी.

तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस तैनात की गई हैआरोपियों ने उनके घर में जमकर तोड़फोड़ की. फिर उनके घर समेत परिवार के एक अन्य घर में भी आग लगा दी. इसके बाद सभी लोग भाग गए. आग लगने से दोनों घर जल गए और लाखों का नुकसान हो गया. इसे लेकर पीड़ित की ओर से लड़की के माता पिता समेत नामजद 9 ओर अन्य लोगों के खिलाफ घर पर हमला करने और आगजनी का केस दर्ज करवाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है. आदिवासी बाहुल्य इस जिले में पहले भी इस तरह के केस सामने आ चुके हैं.

अप्रैल माह में बांसवाड़ा हुआ था बवाल
उल्लेखनीय है कि बीते माह बांसवाड़ा जिले में भी इसी तरह का बवाल हो गया था. लड़की और लड़के के पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के गांवों में आग लगा दी थी. उससे दोनों गांवों में तनाव हो गया था. वहां भी हालात को काबू करने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी थी. उस बवाल को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने जब मौके पर पहुंचने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर उनको जंगल में ही रोक दिया था.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dungarpur,Dungarpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj