Entertainment

भारत में छाप रहे करोड़ों, भर रहे विदेशी सरकारों का खजाना! बॉलीवुड के वो टॉप 11 सितारे, जिन्होंने छोड़ दी इंडिया की नागरिकता

Last Updated:May 14, 2026, 21:19 IST

दिलजीत दोसांझ के अमेरिकी नागरिक बनने की खबरों ने सबको चौंका दिया है. हालांकि, वे पहले बॉलीवुड स्टार नहीं हैं जो भारत में रहकर करोड़ों छाप रहे हैं, मगर नागरिकता विदेशी रखते हैं. आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ भी बॉलीवुड का बड़ा नाम है. उनकी फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस से करोड़ों में कमाई करती है, पर वह एमी जैक्सन और सपना पब्बी की तरह ब्रिटिश पासपोर्ट रखती हैं. इन अलावा, कई और सितारे हैं जिनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है. भारत में दोहरी नागरिकता का विकल्प न होने के कारण इन सितारों को विदेशी पासपोर्ट अपनाते ही भारतीय नागरिकता छोड़नी पड़ती है, फिर भी ये अपनी कला से करोड़ों भारतीयों के दिलों पर राज कर रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चकाचौंध में हम अक्सर भूल जाते हैं कि पर्दे पर दिखने वाले हमारे पसंदीदा सितारे हमेशा भारतीय नागरिक नहीं होते. हाल में पंजाबी सेंसेशन और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ को लेकर एक ऐसी खबर आई जिसने सबको चौंका दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत अब भारतीय नागरिक नहीं रहे हैं, बल्कि उन्होंने साल 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली है. कहा जा रहा है कि वह सितंबर 2022 से अमेरिकी पासपोर्ट पर ही सफर कर रहे हैं, जबकि उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था.

दिलजीत अकेले ऐसे स्टार नहीं हैं जिनके पास विदेशी पासपोर्ट है. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम आलिया भट्ट का भी है. आलिया का जन्म और परवरिश भले ही मुंबई में हुई हो, लेकिन उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है. इसकी वजह उनकी मां सोनी राजदान हैं, जो खुद ब्रिटिश मूल की हैं. आलिया भले ही भारत की टॉप एक्ट्रेस हैं, लेकिन तकनीकी रूप से वह एक विदेशी नागरिक हैं और वोटिंग जैसे अधिकारों के लिए उन्हें ओसीआई (OCI) कार्ड का सहारा लेना पड़ता है.

श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस ने भी बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है. जैकलीन मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली हैं और वहीं की नागरिकता रखती हैं. उन्होंने मिस श्रीलंका का खिताब जीतने के बाद भारत का रुख किया था. हालांकि, भारत में इतने साल बिताने और बड़ी फिल्में करने के बावजूद उन्होंने अपनी श्रीलंकन नागरिकता को बरकरार रखा है.

Add as Preferred Source on Google

बॉलीवुड की ‘बार्बी डॉल’ कही जाने वाली कैटरीना कैफ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. कैटरीना का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था और उनके पास भी ब्रिटिश नागरिकता है. उनके पिता कश्मीरी और मां ब्रिटिश मूल की थीं. कैटरीना ने भारत आने से पहले कई देशों में वक्त बिताया, लेकिन अपनी पहचान उन्होंने बॉलीवुड से बनाई. आज भी वह ब्रिटिश पासपोर्ट पर ही ट्रेवल करती हैं और भारत में काम करने के लिए उन्हें वर्क परमिट की जरूरत होती है.

फेहरिस्त में आमिर खान के भांजे इमरान खान और नरगिस फाखरी का नाम भी शामिल है. इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था, इसलिए उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है. वहीं नरगिस फाखरी भी अमेरिकी नागरिक हैं, जिनके पिता पाकिस्तानी और मां चेक मूल की थीं. इन सितारों ने अपनी जड़ें विदेश में होने के बावजूद हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई है.

डांस क्वीन नोरा फतेही की बात करें तो उनके पास कनाडा की नागरिकता है. नोरा का जन्म कनाडा में मोरक्कन माता-पिता के घर हुआ था. वह सिर्फ एक सपने के साथ भारत आई थीं और आज वह इंडस्ट्री की सबसे बड़ी परफॉर्मर बन चुकी हैं. वहीं सनी लियोनी के पास तो कनाडा और अमेरिका दोनों की दोहरी नागरिकता (Dual Citizenship) है, जबकि वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं.

फेहरिस्त में आमिर खान के भांजे इमरान खान और नरगिस फाखरी का नाम भी शामिल है. इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था, इसलिए उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है. वहीं नरगिस फाखरी भी अमेरिकी नागरिक हैं, जिनके पिता पाकिस्तानी और मां चेक मूल की थीं. इन सितारों ने अपनी जड़ें विदेश में होने के बावजूद हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई है.

एमी जैक्सन और सपना पब्बी जैसी एक्ट्रेसेस के पास भी ब्रिटिश नागरिकता है. एमी ने तो साउथ से लेकर बॉलीवुड तक बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन वह मूल रूप से यूके की ही रहने वाली हैं. इसी तरह एवलिन शर्मा के पास जर्मन नागरिकता है क्योंकि उनकी मां जर्मन थीं. ये सभी सितारे भारत को अपना कर्मक्षेत्र मानते हैं, भले ही इनके पासपोर्ट पर किसी और देश की मुहर लगी हो.

नागरिकता का मुद्दा इन सितारों की लोकप्रियता में कभी आड़े नहीं आया. चाहे वह दिलजीत दोसांझ का कैलिफोर्निया वाला बंगला हो या आलिया भट्ट का ब्रिटिश पासपोर्ट, फैंस को इनके काम से मतलब है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj