Diesel Impact : डीजल का रेट 3 रुपये बढ़ा, अब कितनी बढ़ेगी महंगाई, आपकी जेब और किचन पर कितना बोझ

Last Updated:May 15, 2026, 12:20 IST
Diesel Price Effect : डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. अब देखना ये है कि इसका असर महंगाई पर कितना होता है. अगर डीजल का दाम एक रुपये भी बढ़ता है तो इससे खुदरा महंगाई 0.06 फीसदी बढ़ जाती है. डीजल का यूज माल ढुलाई में होता है. यही वजह है कि यह आम आदमी की जेब पर सीधे असर डालता है.डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई पर सीधा असर पड़ता है.
नई दिल्ली. ईरान और पश्चित एशिया संकट का असर अब खुलकर सामने आ गया है. पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार सुबह डीजल और पेट्रोल के दाम 3 रुपये लीटर बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल का इस्तेमाल तो फिर भी ज्यादातर पर्सनल यूज के लिए होता है, लेकिन डीजल की सबसे ज्यादा खपत परिवहन और माल ढुलाई में होती है. यही वजह है कि पेट्रोल के मुकाबले डीजल का दाम बढ़ना ज्यादा खलता है. आम आदमी की बात करें तो डीजल के दाम बढ़ने से उस पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है, क्योंक यह सीधे तौर रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा होता है.
अनाज से लेकर सब्जी और फलों तक की ढुलाई ट्रक और पिकअप से होती है, जिसमें ईंधन के तौर पर डीजल का ही इस्तेमाल होता है. यही कारण है कि अगर डीजल का रेट 1 रुपये बढ़ता है जो इससे खुदरा महंगाई सीधे तौर से प्रभावित होती है. यहां तो डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है, जिससे महंगाई पर इसका असर भी ज्यादा होने वाला है. अगर आप सोच रहे हैं कि इससे महंगाई कितनी बढ़ेगी तो यहां सामान्य कैलकुलेशन से आपको सारी बातें बहुत आसानी से समझ आ जाएंगी.
1 रुपये डीजल महंगा तो कितनी बढ़ेगी महंगाईडीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ जाता है, जो खाने-पीने की चीजों पर असर डालता है और गरीब-अमीर सभी पर इसका असर दिखता है. अगर डीजल की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की भी बढ़ोतरी होती है तो इससे खुदरा महंगाई करीब 0.06 फीसदी तक बढ़ सकती है. इसका मतलब है कि डीजल अभी 3 रुपये महंगा हुआ है तो खुदरा महंगाई में करीब 0.18 फीसदी का उछाल आ सकता है. थोक महंगाई तो पहले ही साढ़े 3 साल के हाई लेवल पर पहुंच चुकी है. अब इसका असर खुदरा महंगाई पर भी दिखेगा और साथ में डीजल की कीमतें बढ़ने का भी असर दिखेगा.
कितनी चीजों पर दिखेगा असर
डीजल के दाम बढ़ने का असर तत्काल नहीं दिखेगा, बल्कि ट्रांसपोर्ट की लागत धीरे-धीरे अन्य चीजों पर बढ़ती है.
डीजल का दाम बढ़ने से फल और सब्यियां आने वाले समय में महंगी हो सकती हैं.
अनाज और अन्य खाद्य पदार्थ भी आने वाले समय में महंगे हो सकते हैं.
ट्रकों से माल ढुलाई की लागत बढ़ी तो सीमेंट, रेत सहित अन्य निर्माण सामग्री पर भी असर दिखेगा.
बस और ट्रकों का किराया भी बढ़ सकता है, क्योंकि डीजल की लागत से मालभाड़े पर सीधा असर दिखेगा.
About the AuthorPramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



