Health

सिर्फ आम नहीं, उसकी गुठली भी है सुपरफूड! डैंड्रफ से लेकर पेट की बीमारी तक में फायदेमंद

Last Updated:May 15, 2026, 15:43 IST

Benefits of mango kernel: गर्मियों में पसंद किया जाने वाला आम सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है। डॉ. शैलेंद्र गौतम के मुताबिक आम की गुठली में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका सीमित सेवन दस्त, पित्त, भूख न लगना और त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है। वहीं इसका उपयोग डैंड्रफ, बाल झड़ने और मुंहासों की समस्या में भी फायदेमंद बताया गया है।

Benefits of mango kernel: गर्मियों का मौसम आते ही फलों के राजा आम की मिठास हर किसी को लुभाने लगती है। लोग बड़े चाव से आम खाते हैं, लेकिन उसके बाद गुठली को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि यही गुठली कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है और शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद मानी जाती है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र गौतम ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि आम की गुठली को सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह पेट, त्वचा और बालों से जुड़ी कई परेशानियों में राहत दे सकती है। डॉक्टर ने बताया कि आम खाने के बाद उसकी गुठलियों को इकट्ठा कर धूप में अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए, जब ऊपर की परत सड़ जाए या सूख जाए तो अंदर मौजूद बीज को निकालकर उसका चूर्ण तैयार किया जा सकता है।

डॉ. गौतम के अनुसार, इस चूर्ण का दिन में दो बार करीब 5-5 ग्राम सीमित मात्रा में सेवन करने से पित्त, भूख न लगना, पतला दस्त, खूनी दस्त, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, त्वचा संबंधी समस्याएं और ल्यूकोरिया जैसी दिक्कतों में लाभ मिल सकता है।

आम की गुठली के फायदेडॉ. गौतम ने बताया कि आम की गुठली ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक मानी जाती है। इसके अलावा वजन संतुलित रखने, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और पीरियड्स के दर्द में राहत पहुंचाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के ज्यादा मात्रा में इसका उपयोग नहीं करना चाहिए, सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, आम की गुठली त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

डॉ. गौतम ने बताया कि आम के बीज को पीसकर उसमें टमाटर मिलाकर स्क्रब तैयार किया जा सकता है. यह स्क्रब चेहरे की मृत त्वचा हटाने, ब्लैकहेड्स, मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही त्वचा की रेडनेस कम करने और रोमछिद्रों को साफ करने में भी उपयोगी माना जाता है. बालों की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी आम की गुठली किसी घरेलू नुस्खे से कम नहीं है. मैंगो सीड बटर को सरसों के तेल में मिलाकर कुछ दिनों तक धूप में रखने के बाद बालों में लगाने से रूसी, बाल झड़ना, समय से पहले सफेद बाल और गंजापन जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

About the AuthorDeepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining she has worked with Re…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sidhi,Madhya Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj