Rajasthan

अचानक कहां गायब हो गई मांगीलाल की बेटी प्रगति? CBI जांच के बीच एक और बड़ा ट्विस्ट

Last Updated:May 15, 2026, 16:12 IST

NEET 2025 Paper Leak Suspect Biwal Family: NEET 2025 पेपर लीक मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं. मुख्य आरोपी माने जा रहे मांगीलाल बिवाल के परिवार के कई छात्र मेडिकल कॉलेजों से गायब बताए जा रहे हैं. फोन बंद हैं और CBI लगातार पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है. वहीं री-नीट की तैयारी के लिए छात्र फिर से कोचिंग संस्थानों में लौटने लगे हैं.कहां गायब हो गई मांगीलाल की बेटी प्रगति? CBI जांच के बीच एक और बड़ा ट्विस्टZoomनीट पेपर लीक मामले में अरेस्ट मांगीलाल की बेटी मेडिकल कॉलेज से गायब

जयपुर. नीट 2025 पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी माने जा रहे मांगीलाल बिवाल के परिवार को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं. परिवार के जिन बेटे-बेटियों का इस साल नीट में चयन हुआ था, उनमें से कई अब मेडिकल कॉलेजों से गायब बताए जा रहे हैं. फोन बंद हैं, कॉलेज में मौजूदगी नहीं है और जांच एजेंसियां लगातार पूरे नेटवर्क को जोड़ने में लगी हैं.

दौसा के पंडित नवल किशोर शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा प्रगति बिवाल को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है. जानकारी के मुताबिक प्रगति ने 13 मई को 20 मई तक छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उसके बाद से वह कॉलेज नहीं पहुंची. बताया जा रहा है कि जमवारामगढ़ स्थित घर पर भी वह मौजूद नहीं है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं वह सीबीआई की जांच से बचने के लिए छिप तो नहीं गई. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

प्रगति के भाई विकास बिवाल का नाम पहले ही जांच में सामने आ चुका है. विकास सवाई माधोपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है और फिलहाल सीबीआई की हिरासत में बताया जा रहा है. जांच एजेंसियों का दावा है कि विकास ने कथित तौर पर नीट 2025 का पेपर खरीदा था.

फोन बंद, कॉलेज से गायब और बढ़ते सवालन्यूज18 इंडिया की तरफ से बिवाल परिवार की मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही बेटियों से संपर्क करने की कोशिश की गई. सबसे पहले प्रगति बिवाल को फोन लगाया गया, लेकिन उसका फोन बंद मिला. कॉलेज से भी जानकारी मिली कि वह छुट्टी पर है और 13 मई के बाद से कॉलेज नहीं आई.

इसके बाद जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा पलक बिवाल को फोन किया गया. उसका फोन भी बंद मिला. फिर सानिया बिवाल से संपर्क करने की कोशिश हुई, लेकिन उसका नंबर भी बंद आया. अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अगर चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर हुआ था तो फिर परिवार के सदस्य अचानक सामने क्यों नहीं आ रहे. जांच एजेंसियां भी अब इसी एंगल पर फोकस कर रही हैं.

जांच में सामने आया है कि मांगीलाल और दिनेश बिवाल परिवार के पांच बेटे-बेटियों का नीट 2025 में चयन हुआ था और सभी को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिले थे. इसी वजह से पूरा मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

री-नीट की तैयारी में फिर जुटे छात्रउधर, नीट परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की तारीखों के ऐलान के बाद सीकर में फिर से छात्रों की भीड़ कोचिंग संस्थानों में दिखाई देने लगी है. कई छात्र दोबारा तैयारी में जुट गए हैं. छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दौरान पेपर वायरल होने की बातें जरूर सुनने में आई थीं, लेकिन उनके पास कोई पेपर नहीं पहुंचा था. दिल्ली एम्स में नर्सिंग अधिकारी हरिसिंह सैनी भी अपने बेटे को लेकर फिर सीकर पहुंचे हैं. उनका बेटा पिछले दो साल से यहां रहकर तैयारी कर रहा है. हरिसिंह सैनी ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर पेपर लीक बिना ऊपर की मिलीभगत के संभव नहीं लगता. उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.

फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है. पैसों के लेनदेन, सोशल मीडिया समूहों और संदिग्ध छात्रों की गतिविधियों की जांच लगातार जारी है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj