PM मोदी की ईंधन बचत अपील का बड़ा असर! जयपुर पुलिस उतरी साइकिल पर, CM भजन लाल ने स्थगित किया ग्राम-2026 आयोजन

Last Updated:May 16, 2026, 11:14 IST
PM Modi Fuel Saving Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और ऊर्जा संयम की अपील का असर अब राजस्थान में साफ दिखाई देने लगा है. जयपुर में रात की गश्त के दौरान पुलिसकर्मी साइकिल पर नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वहीं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बड़ा फैसला लेते हुए 23 से 25 मई तक जेईसीसी में प्रस्तावित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ‘ग्राम-2026’ को फिलहाल स्थगित कर दिया है. सरकार का मानना है कि इससे ईंधन की बड़ी बचत होगी, क्योंकि आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही होती. मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी बचत से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. राज्य सरकार अब वर्चुअल बैठकों और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर भी जोर दे रही है.
ख़बरें फटाफट
Jaipur Police News
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और संयम बरतने की अपील का असर अब राजस्थान में साफ दिखाई देने लगा है. राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात एक अलग ही माहौल देखने को मिला, जब जयपुर पुलिस का दस्ता रात की गश्त के लिए साइकिलों पर निकला.
आमतौर पर पुलिस गश्त के लिए मोटर वाहनों का उपयोग करती है, लेकिन इस बार पुलिसकर्मियों ने ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए साइकिल का सहारा लिया. जयपुर पुलिस की यह पहल लोगों के बीच काफी वायरल हो रही है.
सीएम भजनलाल शर्मा का फैसलाप्रधानमंत्री की अपील के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी बड़ा निर्णय लेते हुए आगामी 23 से 25 मई तक जयपुर के जेईसीसी में आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ‘ग्राम-2026’ को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है. इस आयोजन में प्रदेशभर से किसान, कृषि विशेषज्ञ और देश-विदेश के उद्यमी शामिल होने वाले थे.
सरकार का यह कहना है कि इतने बड़े आयोजन से बड़ी संख्या में वाहनों का उपयोग होता और आवागमन के दौरान भारी मात्रा में ईंधन की खपत होती. आयोजन स्थगित करने से परिवहन और लॉजिस्टिक्स में उपयोग होने वाले ईंधन की बचत संभव हो सकेगी.
बूंद-बूंद से सागर बनता है- सीएमसीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ऊर्जा संयम और ईंधन बचत के संदेश को राज्य सरकार गंभीरता से लागू कर रही है. उन्होंने कहा कि “बूंद-बूंद से सागर बनता है” और यदि हर व्यक्ति छोटी-छोटी बचत करे तो देश स्तर पर बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.
सीएम ने यह भी बताया कि राज्य सरकार अब बड़े सरकारी आयोजनों की संख्या सीमित करने, बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने और सरकारी वाहनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा दे रही है.
आमजन से भी की गई अपीलपीएम मोदी ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का सोच-समझकर उपयोग करने की अपील की थी. उन्होंने लोगों को सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और जरूरत के अनुसार ही वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी थी. इसी दिशा में राजस्थान सरकार और जयपुर पुलिस की पहल को एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.
सरकार ने आमजन से भी अपील की है कि वे अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें और ईंधन बचत को जनआंदोलन बनाने में सहयोग करें. जयपुर पुलिस की साइकिल गश्त और ग्राम-2026 के स्थगन को इसी अभियान की बड़ी शुरुआत माना जा रहा है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



