Health Tips : क्या मेथी के दाने शरीर में और गर्मी बढ़ाते हैं? शुगर कम करने के चक्कर में कहीं बीपी तो नहीं बढ़ा रहे आप

Last Updated:May 15, 2026, 18:31 IST
Fenugreek Seeds in Summer: मेथी के दाने ब्लड शुगर कम करने के लिए कई लोग सेवन करते हैं. पर आयुर्वेद के मुताबिक मेथी के दाने की तासीर गर्म होती है. ऐसे में क्या शुगर कम करने के चक्कर में हम बीपी तो नहीं बढ़ा रहे है. आइए जानते हैं इसकी सच्चाई.
डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी दाना किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता. शुगर को कंट्रोल करने के मरीजों को मेथी के दाने का सेवन करने की सलाह दी जाती है. पर आयुर्वेद के हिसाब से देखें तो मेथी के दाने की तासीर गर्म होती है. ऐसे में क्या यह हमारे शरीर को गर्म कर और नुकसान पहुंचाते है. यह सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अब भयंकर गर्मी का दौर शुरू हो गया और पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है.
आयुर्वेद के अनुसार, मेथी में अच्छे औषधीय गुण होते हैं. मेथी वजन कम करने में मदद करती है, पाचन को बेहतर बनाती है, खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करती है और गैस्ट्रिक समस्याओं को कम करती है. (AI फोटो).
आयुर्वेद के मुताबिक मेथी की तासीर गर्म होती है. अधिक मात्रा में लेने से नाक से खून आना,स्किन पर चकत्ते और पेट की गर्मी बढ़ सकती है. मेथी बेशक शुगर कम करने में प्रभावी है लेकिन कुछ मामलों में यह ब्लड को पतला कर सकती है जिससे बीपी के मरीजों को चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है. इसकी गर्म प्रकृति पित्त दोष को बढ़ा सकती है, जिससे सीने में जलन और दस्त की समस्या हो सकती है.
Add as Preferred Source on Google
लेकिन, किसी भी चीज़ का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ही सेहत को फायदा मिलता है. इसलिए, मेथी को भी कैसे लेना है ये बहुत जरूरी है. खासकर गर्मियों में. मेथी शरीर में गर्मी बढ़ाने का असर करती है. यानी इसमें शरीर में गर्मी बढ़ाने की खासियत होती है. आमतौर पर मेथी का इस्तेमाल वात और कफ की समस्या दूर करने के लिए किया जाता है. (AI फोटो).
खासकर गर्मियों में. मेथी शरीर में गर्मी बढ़ाने का असर करती है. यानी इसमें शरीर में गर्मी बढ़ाने की खासियत होती है. आमतौर पर मेथी का इस्तेमाल वात और कफ की समस्या दूर करने के लिए किया जाता है. अभी गर्मी का मौसम है और इस समय शरीर में पित्त की समस्या ज्यादा हो सकती है. ऐसे में ज्यादा मेथी खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. कुछ लोगों को पेट में जलन, एसिडिटी, कब्ज और असहज महसूस हो सकता है. इसलिए गर्मियों में मेथी का सेवन सीमित रखना बहुत जरूरी है. (AI फोटो). <span style=”font-size: 16px;”><b> </b></span>
मेथी का इस्तेमाल अक्सर डायबिटीज के मरीज करते हैं क्योंकि यह ब्लड शुगर कम करने में मदद करती है. लेकिन गर्मियों में शरीर की हालत बदल जाती है. खाली पेट मेथी खाने से कुछ लोगों को कमजोरी, चक्कर या लो ब्लड शुगर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को मेथी खाते वक्त सावधानी रखनी चाहिए और जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लेना अच्छा रहेगा. (AI फोटो). <span style=”font-size: 16px;”><b> </b></span>
इसके अलावा, गर्भवती महिलाएं, नई मां और जिन लोगों को कम ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें मेथी खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. कुल मिलाकर, मेथी में अच्छे औषधीय गुण होते हैं, लेकिन गर्मियों में इसे सावधानी से खाएं तो ही इसका पूरा फायदा मिल सकता है. (Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध रिपोर्ट्स और जानकारी पर आधारित है. इसका से कोई संबंध नहीं है और इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है.)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



