Entertainment

‘पहले जितना स्टैमिना-क्षमता नहीं रही’, मां बनने के बाद नहीं मिलता काम? 38 साल की हीरोइन ने बताई कड़वी सच्चाई

Last Updated:May 15, 2026, 15:13 IST

टीवी हो या फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर के मुकाबले एक्ट्रेस का करियर लंबा नहीं चल पाता. चाहे वह स्टार या टॉप हीरोइन हो. कभी शादी की वजह से तो कभी उम्र की वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो जाता है. टीवी की एक टॉप एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई का खुलासा किया है.

टीवी की यह टॉप 38 साल की है और दो जुड़वां बेटियों की मां है. उन्होंने कई हिट टीवी शोज दिए हैं. दुनिया का शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां महिलाएं पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर न चल रही हों, लेकिन इस एक्ट्रेस का मानना है कि महिलाओं के साथ भेदभाव बरकरार है. हीरोइन ने मां बनने के बाद एक्ट्रेसेज को काम न मिलने की वजह पर खुलकर बात की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

इस एक्ट्रेस का नाम रुबीना दिलैक है. रुबीना ने ‘छोटी बहू’, ‘शक्ति’ और ‘जीनी और जीजू’ जैसे हिट शो दिए. वह ‘बिग बॉस 14’ की भी विनर बनी. उन्होंने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पुरानी सोच अभी भी बनी हुई है, जिसकी वजह से नई माओं को प्रोजेक्ट्स से बाहर रखा जाता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

रुबीना दिलैक ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि मेकर्स को लगता है कि जिस एक्ट्रेस हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, उसमें अब पहले जितना स्टैमिना, जुनून और मेहनत करने की क्षमता नहीं रही. वे सोचते हैं कि ऐसा होने से प्रोजेक्ट को नुकसान हो सकता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rubinadilaik)

Add as Preferred Source on Google

रुबीना दिलैक ने कहा, “स्टडीज बताती हैं कि 62 प्रतिशत महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद काम पर वापस नहीं लौट पातीं क्योंकि समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता. इंडस्ट्री भी उन्हें कमजोर समझती है. मेकर्स की सोच होती है कि अब उनके अंदर स्टैमिना नहीं बचा, आगे बढ़ने की चाहत नहीं रही, इसलिए वे खुद को साबित नहीं कर पाएंगी. ऐसे में उन्हें प्रोजेक्ट में रखना नुकसानदायक होगा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rubinadilaik)

रुबीना दिलैक ने बताया कि समाज महिलाओं पर लगातार दबाव बनाए रखता है. उन्हें कभी भी पूरी आजादी नहीं मिलती कि वे अपनी मर्जी से जीवन जी सकें. हर समय उन्हें जज किया जाता है. कई महिलाएं इतनी मजबूत नहीं होतीं कि इस दबाव के बावजूद अपना आत्मविश्वास बनाए रख सकें. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rubinadilaik)

मां बनने के बाद रुबीना अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को सफलतापूर्वक संभाल रहीं हैं. उन्होंने इसे दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बनाने का मौका बताया. रुबीना ने कहा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे काम जारी रखने का मौका मिला है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rubinadilaik)

रुबीना दिलैक, “अपनी इस यात्रा के जरिए मैं खुद को और दूसरी अभिनेत्रियों को यह दिखाना चाहती हूं कि मां बनने के बाद भी सारे दरवाजे बंद नहीं हो जाते. मैं उन सभी महिलाओं के लिए एक बेहतर रास्ता बनाना चाहती हूं जो इस डर में जी रही हैं.”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rubinadilaik)

रुबीना जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन में नजर आएंगी. उनकी दो जुड़वां बेटियां- ईधा और जीवा हैं. उनके पति अभिनव शुक्ला भी एक्टर हैं. ‘बिग बॉस 14’ में वह रुबीना दिलैक के को-कंटेस्टेंट बने थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rubinadilaik)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj