cm yogi model suvendu adhikari | सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में भी लागू कर दिया योगी का यह मॉडल, अब तोड़फोड़ करने वालों की निजी संपत्ति की होगी जब्ती!

होमताजा खबरदेश
बंगाल में भी लागू हो गया योगी वाला यह मॉडल, अब तोड़फोड़ करने वालों की खैर नहीं
Last Updated:May 16, 2026, 18:50 IST
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने डायमंड हार्बर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आसनसोल जैसी घटनाओं में तोड़फोड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सीधे उनके निजी फंड और संपत्ति से की जाएगी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस मॉडल को असम, एमपी, हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल में लागू कर दिया गया है.बंगाल में सुवेंदु ने लागू कर दिया योगी मॉडल.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का वह मॉडल लागू हो गया है, जो असम, एमपी, महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों ने पहले ही लागू कर दिया था. बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं. शनिवार, 16 मई 2026 को मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मजबूत गढ़ माने जाने वाले डायमंड हार्बर क्षेत्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की. इस बैठक में उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों को कड़ा संदेश देते हुए बड़ा एलान किया कि अब से राज्य में सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को भारी कीमत चुकानी होगी और इसकी भरपाई सीधे उनकी निजी संपत्तियों से की जाएगी.
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने साफ किया कि नई सरकार राज्य में किसी भी तरह की गुंडागर्दी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी. हाल ही में आसनसोल में हुई हिंसक घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा, “शुक्रवार को आसनसोल में जो अप्रिय घटना हुई थी, उस पर हमारी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने अब तक इस मामले में संलिप्त 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. तोड़-फोड़ और हिंसा के लिए जिम्मेदार इन सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत, रिमांड और कड़ी पूछताछ का सामना करना पड़ेगा.”
Diamond Harbour, West Bengal: Chief Minister Suvendu Adhikari says, “An incident occurred yesterday in Asansol. So far, 15 arrests have been made… The individuals responsible for the vandalism will certainly face actions like police custody, remand, and interrogation. In… pic.twitter.com/wzPpKUwKgh



