Rajasthan

भीलवाड़ा में संत की अनोखी पहल! टैंकर से छाछ बांटकर लोगों की बुझा रहे प्यास, 10 साल से जारी है मानव सेवा

Last Updated:May 16, 2026, 21:10 IST

Bhilwara Babu Giri Maharaj Buttermilk Service: भीलवाड़ा में भीषण गर्मी के बीच संकट मोचन हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं. वे बीते कई वर्षों से लगातार शहर की सड़कों पर टैंकर से ठंडी छाछ वितरित कर राहगीरों और आमजन की प्यास बुझा रहे हैं. 40 से 44 डिग्री तापमान के बीच उनकी यह सेवा हजारों लोगों के लिए राहत बन रही है. अब तक 5 हजार लीटर छाछ के माध्यम से 10 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिल चुका है. यह सेवा बिना किसी स्वार्थ के मानव सेवा का संदेश देती है और स्थानीय लोगों को भी इससे जुड़ने की प्रेरणा मिल रही है

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. तेज धूप और 40 से 44 डिग्री तक पहुंचते तापमान ने आम लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. ऐसे मुश्किल समय में शहर के एक संत लोगों के लिए राहत बनकर सामने आए हैं. संकट मोचन हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज बीते कई वर्षों से एक अनोखी सेवा कर रहे हैं. वे टैंकर भरकर ठंडी छाछ शहर की सड़कों पर राहगीरों को पिलाते हैं. जब लोग गर्मी से परेशान होकर राहत की तलाश में होते हैं, तब बाबू गिरी महाराज खुद आगे आकर उन्हें ठंडी छाछ पिला रहे हैं. उनकी इस सेवा से सैकड़ों लोगों को राहत मिलती है.

खास बात यह है कि यह काम वे बिना किसी स्वार्थ के लगातार करते आ रहे हैं. उनकी इस पहल को देखकर लोग भी काफी प्रेरित होते हैं और कई लोग इस सेवा में सहयोग भी करते हैं. भीषण गर्मी में जहां लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं यह संत दूसरों की प्यास बुझाकर मानव सेवा का संदेश दे रहे हैं. टैंकर की पूजा-अर्चना के बाद राहगीरों, श्रद्धालुओं और आमजन को शीतल छाछ वितरित की गई. इसके लिए डेयरी से करीब 5 हजार लीटर क्षमता का विशेष छाछ टैंकर मंदिर परिसर पहुंचाया गया. इस सेवा कार्य के माध्यम से 10 हजार से अधिक लोगों को छाछ पिलाई गई.

10 वर्षो से लगातार करते आ रहे हैं सेवा कार्य

संकट मोचन बालाजी मंदिर के महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 10 वर्षों से लगातार चल रहा है. हर साल की तरह इस बार भी प्रचंड गर्मी को देखते हुए 5 हजार लीटर छाछ मंगवाई गई है. यह सब भक्तों के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो रहा है. हर व्यक्ति अपनी श्रद्धा और भावना के अनुसार सेवा करता है, यही भारतीय संस्कृति की पहचान है. गर्मियों में उनकी ओर से विभिन्न कॉलोनियों में प्याऊ लगाने, पक्षियों के लिए परिंडे बांधने और दाना-पानी की व्यवस्था जैसे सेवा कार्य भी नियमित रूप से किए जाते हैं.

भीषण गर्मी में राहत के लिए सराहनीय प्रयास है

छाछ पीने पहुंची युवती ज्योति सोनी ने बताया कि वह खरीदारी के लिए बाजार आई थीं, तभी यहां ठंडी छाछ वितरण होता देखा. उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में यह बहुत अच्छा प्रयास है और आमजन को राहत देने वाला कार्य है. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj