यात्रियों के लिए खुशखबरी! खैरथल स्टेशन पर शुरू हुआ इन ट्रेनों का ठहराव, चेक कर लें टाइमिंग

Last Updated:June 16, 2026, 09:55 IST
Indian Railway News: अलवर जिले के खैरथल रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने शकूरबस्ती–जैसलमेर–शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का खैरथल स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू किया है, जो आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा. गाड़ी संख्या 12249 शकूरबस्ती–जैसलमेर एक्सप्रेस 16 जून से रात 19:48 बजे खैरथल पहुंचेगी और 19:50 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी ट्रेन 12250 17 जून से सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी. इसके अलावा अजमेर–योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भी खैरथल में ठहराव तय किया गया है, जो 17 जून से 15 जुलाई तक संचालित होगी. इन ट्रेनों के ठहराव से खैरथल और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी. रेलवे ने मंडोर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच भी जोड़े हैं, जिससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी.
ख़बरें फटाफट
अलवर: खैरथल रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शकूरबस्ती जैसलमेर शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी रोजाना एक्सप्रेस रेल सेवा का खैरथल स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव देने का निर्णय लिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गाड़ी संख्या-12249 शकूरबस्ती-जैसलमेर एक्सप्रेस 16 जून से खैरथल रेलवे स्टेशन पर रात को 19:48 बजे पहुंचेगी और 19:50 बजे प्रस्थान करेगी. वही गाड़ी संख्या- 12250 जैसलमेर शकूर बस्ती एक्सप्रेस 17 जून से सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करेगी. इस फैसले से खैरथल और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी.
इसके अलावा रेलवे ने खैरथल रेलवे स्टेशन पर अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा ट्रेन का ठहराव करने का निर्णय लिया है. ताकि यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा मिल सके. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या-09611 अजमेर-योगनगरी ऋऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जून से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या-09612 योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 जून से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी.
दोनों दिशाओं में ट्रेन पांच-पांच फेरे लगाएंगे
दोनों दिशाओं में ट्रेन के पांच-पांच फेरे लगाए जाएंगे. अजमेर से चलकर योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन राजगढ़ स्टेशन पर रात्रि 11:25 बजे पहुंचेगी तथा 11:27 बजे रवाना होगी. इसके बाद अलवर स्टेशन पर रात्रि 12:01 बजे आगमन और 12:04 बजे प्रस्थान करेगी. खैरथल स्टेशन पर ट्रेन रात्रि 12:24 बजे पहुंचेगी तथा 12:26 बजे खाना होगी. वहीं योगनगरी ऋषिकेश से अजमेर आने वाली ट्रेन खैरथल स्टेशन पर रात्रि 3:06 बजे पहुंचेगी तथा 3:08 बजे रवाना होगी. इसके बाद अलवर स्टेशन पर 3:24 बजे आगमन और 3:27 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि राजगढ़ 3:52 बजे पहुंचेगी तथा 3:54 बजे रवाना होगी.
इस ट्रेन में लगाया गया है दो अतिरिक्त कोच
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या-22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में 16 जून से 30 जून तक जोधपुर से तथा 17 जून से 1 जुलाई तक दिल्ली से एक सेकंड एसी एवं एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan



