Entertainment

आमिर खान की रिश्तेदार होने के बावजूद करना पड़ा संघर्ष! अब रियलिटी शो में नजर आएंगी सहारनपुर की शायमा शेख

Last Updated:June 17, 2026, 16:35 IST

Shayama Sheikh: हुनर और पक्के इरादे के आगे हर चुनौती घुटने टेक देती है, इसे साबित कर दिखाया है सहारनपुर की बेटी शायमा शेख ने. फिल्म स्टार आमिर खान के परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, बिना किसी पारिवारिक सपोर्ट और गॉडफादर के उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. 10 साल के कड़े संघर्ष और मेहनत के दम पर बड़े पर्दे से लेकर टीवी सीरियल्स तक का सफर तय करने वाली शायमा अब दूरदर्शन के नए रियलिटी शो ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’ में अपने जलवे बिखेर रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ीं शायमा की यह कहानी सहारनपुर की उन तमाम बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सच करना चाहती हैं.

Shayama Sheikh: सहारनपुर की लड़कियों के द्वारा सहारनपुर का अलग-अलग क्षेत्र में नाम रोशन किया गया है और यहां की लड़कियों ने सहारनपुर से बाहर निकलकर अपने आप को स्थापित किया है. उन्हीं में से एक हैं सहारनपुर की शायमा शेख, जो कि ताल्लुक तो रखती हैं फिल्म एक्टर आमिर खान की फैमिली से लेकिन उनको फैमिली मेंबर होने के बाद भी फिल्मों में मौका नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने 10 साल पहले अपने सफर को शुरू किया और अपनी मेहनत से बड़े पर्दे तक पहुंची. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल में काम किया और अब वह बिग बॉस की तरह ही शुरू हुए एक रियलिटी शो में सुर्खियां बटोर रही हैं. शायमा शेख भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ी हैं. उनका कहना है कि उन्होंने अपने सफर को अकेले तय किया और फैमिली ने उनको कभी सपोर्ट नहीं किया. फिलहाल वह दूरदर्शन पर चल रहे ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’ रियलिटी शो में नजर आ रही हैं और जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं.

बिग बॉस जैसा है दूरदर्शन का रियलिटी शो ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’शायमा शेख ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि दूरदर्शन पर आने वाला ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’ रियलिटी शो जैसा इसका नाम है वैसा ही यह शो है. यह बिग बॉस शो की तरह ही बनाया गया है. इसमें कॉमेडी है, इमोशन है और हम लोगों की जिंदगी से जुड़ी रियलिटी है, जो कि हमें आम जनता से जोड़ती है. शायमा के मुताबिक, उन्हें बचपन से ही मीडिया और ग्लैमर की दुनिया में काम करने का शौक था. उनके करियर की शुरुआत वर्ष 2017 में एक ब्यूटी प्रतियोगिता जीतने के बाद हुई. उनके लिए यह सफर आसान नहीं था. परिवार कोलकाता में रहता था और मुंबई जाकर करियर बनाना एक बड़ी चुनौती थी.

पारिवारिक रिश्तों और संघर्ष पर शायमा शेख का बड़ा बयानपरिवार के लोग शुरू में उनके इस फैसले के पक्ष में नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘मैंने परिवार की बातों का सम्मान किया, लेकिन अपने सपनों को भी नहीं छोड़ा. लगातार मेहनत और धैर्य के दम पर आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं.’ फिल्मी परिवार से संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर शायमा ने कहा कि उनके रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह निखत खान के काफी करीब हैं और परिवार में किसी तरह की नाराजगी नहीं है. धर्म और समाज से जुड़े सवालों पर शायमा ने कहा कि उन्हें लोगों का प्यार और समर्थन मिला है. उनका मानना है कि कला, प्रतिभा और मेहनत किसी सीमा में बंधी नहीं होती. उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, ‘अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे, तो सफलता जरूर मिलती है. जहां इच्छा होती है, वहां रास्ता भी निकल आता है.’

About the AuthorRahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Saharanpur,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj