Entertainment

‘कैमरे के सामने कमाल कर जाते हैं’, बॉबी देओल की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, ‘अल्फा’ की शूटिंग का बताया किस्सा

Last Updated:June 18, 2026, 07:21 IST

आलिया भट्ट ने ‘न्यूज18 इंडिया अमृत रत्न सम्मान’ के मंच पर अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के को-स्टार बॉबी देओल की जमकर तारीफ की. आलिया ने उन्हें एक जेंटल जायंट बताते हुए कहा कि वो बेहद सादगी पसंद और सहज इंसान हैं, जो कैमरे के सामने बिना किसी प्लानिंग के अचानक कुछ कमाल कर जाते हैं. हाल ही में ‘अल्फा’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में बॉबी देओल का एक बेहद खास अंदाज नजर आने वाला है.

ख़बरें फटाफट

'कैमरे के सामने कमाल कर जाते हैं', बॉबी देओल की मुरीद हुईं आलिया भट्टZoomआलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ में बॉबी देओल का अहम रोल है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ चर्चा में बनी हुई हैं. उनके मूवी के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच आलिया ने न्यूज18 इंडिया अमृत रत्न सम्मान के मंच पर शिरकत की. इस दौरान वह बॉबी देओल की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं. आलिया ने बॉबी को जेंटल जायंट बताया और कहा कि वो उन सबसे नेचुरल और सहज एक्टर्स में से एक हैं जिनके साथ उन्होंने काम किया है.

बॉबी देओल के साथ अल्फा में स्क्रीन शेयर करने के अपने अनुभव पर बात करते हुए आलिया ने उनकी सादगी, काम के प्रति उनके समर्पण और बिना किसी दिखावे के आसानी से एक दमदार परफॉर्मेंस देने की उनकी काबिलियत की जमकर तारीफ की. आलिया ने कहा, ‘मैं उन्हें जेंटल जायंट कहती हूं क्योंकि वो कद-काठी में तो बड़े हैं, लेकिन दिल के बेहद मासूम और साफ हैं. हमारी फिल्म के सीन्स के बारे में मैं ज्यादा तो नहीं बता सकती, वरना स्पॉइलर हो जाएगा. लेकिन मुझे उनकी सबसे अच्छी बात यह लगती है कि वो कैमरे के सामने अचानक कुछ ऐसा कमाल कर जाते हैं जिसकी कोई प्लानिंग नहीं होती.’

आलिया भट्ट ने शूटिंग का बताया किस्सा

उन्होंने आगे बताया, ‘उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं होता कि उन्होंने कितना बड़ा शॉट दे दिया है. सीन खत्म होते ही जब डायरेक्टर दौड़कर उनके पास आते हैं और कहते हैं- बॉबी सर, क्या शॉट दिया है. मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं, आउटस्टैंडिंग. तो बॉबी सर का रिएक्शन बड़ा ही मासूम होता है- हैं? सच में? मुझे तो पता ही नहीं मैंने क्या किया. अच्छा, एक बार और करूं क्या?. वो ऐसा इसलिए बोलते हैं क्योंकि वो दोबारा हूबहू वैसा कर ही नहीं सकते, वो पूरी तरह से उस पल में खो जाते हैं. अब फिल्म में वो विलेन हैं या नहीं, ये तो मुझे नहीं पता.’

स्टूडेंट की तरह सीखते हैं बॉबी देओल

आलिया भट्ट ने कहा, ‘इंडस्ट्री में इतने साल बिताने के बाद भी आज वो सिनेमा के स्कूल में एक छोटे बच्चे या स्टूडेंट की तरह सीखते हैं, इसीलिए उनके साथ काम करने में मुझे सबसे ज्यादा मजा आया. हम सब बॉबी देओल के इस नए अवतार को खूब एन्जॉय कर रहे हैं, जो एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दिए जा रहे हैं. मैंने सुना है कि वो ‘बंदर’ में भी कमाल के लग रहे हैं, एनिमल में तो वो लाजवाब थे ही, और मुझे पूरा यकीन है कि अल्फा में भी उन्होंने कुछ बेहद खास और अलग किया है.’

इस दिन रिलीज होगी अल्फा फिल्म

बताते चलें कि शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म यशराज फिल्म्स के मशहूर स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कमान पूरी तरह से फीमेल एक्टर्स के हाथों में है. इसी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी हैं. सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन से भरपूर ‘अल्फा’ 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj