‘पैसों के लिए जमीर नहीं बेचूंगा’, पान मसाला ऐड पर सनी देओल का कड़ा रुख, शाहरुख-अजय-टाइगर को नोटिस के बाद गरजे

Last Updated:August 16, 2026, 18:22 IST
महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी विभाग (एफडीए) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के नाम नोटिस जारी किया है. ‘फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ ने उन पर आरोप लगाया है कि वे परोक्ष तौर पर पान मसाला का प्रमोशन कर रहे हैं. तीनों सितारों ने 2024 में विमल इलाइची का प्रचार किया था. अधिकारी तुकाराम मुंडे ने तीनों सितारों को कैंपेन से हटने के निर्देश दिए हैं और अपने सोशल मीडिया पेज से प्रमोशनल कॉन्टेंट हटाने को भी कहा है. अक्षय कुमार भी विमल का प्रचार कर चुके हैं, मगर उन्होंने भारी आलोचना के बाद इससे दूरी बना ली थी. उन्होंने तब फैंस से माफी मांगते हुए कभी ऐसा प्रचार न करने का वादा किया था. अब ताजा विवाद के बीच सनी देओल ने पान मसाला के प्रचार पर अपना रिएक्शन दिया है.
ख़बरें फटाफट
सनी देओल ने पान मसाला के विज्ञापन न करने की बताई वजह
नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों पर युवा पीढ़ी ध्यान देती है, उन्हें फॉलो करती है. इसलिए समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी बनती है. अक्षय कुमार ने जब विमल इलाइची का ऐड किया था, तब उनकी खूब आलोचना हुई थी. हालांकि, तब उन्होंने माफी मांगने के बाद कभी ऐसा विज्ञापन न करने की बात कही थी. अब मुंबई के फूड सेफ्टी विभाग ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के नाम नोटिस जारी किया है. इससे पान मसाला ब्रांड्स के प्रचार पर फिर बवाल शुरू हो गया है. इस बीच, सनी देओल ने पान मसाला के विज्ञापनों पर अपना रिएक्शन दिया है. सनी देओल ने साफ कहा कि उन्हें पान मसाला के विज्ञापन में कोई दिलचस्पी नहीं है. एक्टर का कहना है कि उन्हें ऐसे ऑफर मिले हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा उन्हें ठुकरा दिया है क्योंकि इस प्रोडक्ट का प्रमोशन करना उनकी अपनी सोच के खिलाफ है.
‘पान मसाला’ को नहीं मानते प्रमोशन की चीजसनी देओल ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बताया कि क्यों वे पान मासाला ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाले फायदेमंद मौकों को ठुकरा देते हैं? जब सनी देओल ने पूछा गया कि क्यों वे पान मसाला का प्रचार नहीं करते, तो वे बोले कि भविष्य में भी ऐसे मौकों को ठुकराते रहेंगे. वे कहते हैं, ‘मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और न ही कभी करूंगा. मैं ऐसी कोई चीज नहीं करूंगा. ऑफर आते हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा. मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिसमें मेरा भरोसा न हो.’ एक्टर ने आगे कहा कि वे पान मसाला को प्रमोट करने लायक चीज नहीं मानते, जिससे ऐसे विज्ञापनों पर उनका रुख बिल्कुल साफ हो जाता है.
जमीर के साथ समझौता नहीं करते सनी देओलसनी देओल ने कहा, ‘मैं इन सब चीजों को नहीं मानता. मुझे नहीं लगता कि इसे प्रमोट करना कोई अच्छी बात है.’ एक्टर की इसी सोच ने उनके कई दूसरे प्रोफेशनल फैसलों पर भी असर डाला है. उन्होंने कहा कि ऐसी कई चीजें रही हैं जिन्हें उन्होंने सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उनके जमीर ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी. वे कहते हैं, ‘मैं कई काम इसलिए नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर उन्हें मंजूरी नहीं देता और जो काम करने होते हैं, उन्हें मैं कर लेता हूं.’
भगवान हनुमान का रोल निभाएंगे सनी देओलसनी देओल के को-स्टार्स जहां विज्ञापनों की दुनिया में खूब नजर आते हैं, वहीं वे कम नजर आते हैं. सनी देओल ने भी हैरानी जताई. वे बोले कि उन्हें खुद नहीं पता कि विज्ञापन बनाने वाली कंपनियां उनसे बार-बार संपर्क क्यों नहीं करतीं? सनी ने इस हालात की तुलना उस दौर से की, जब उन्हें ऑफर भी नहीं मिल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘जैसे पहले फिल्में नहीं मिल रही थीं, वैसे ही विज्ञापनों के मामले में भी मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों है.’ फिल्मों की बात करें तो सनी अभी ‘बंटवारा 1947’ में नजर आ रहे हैं. एक्टर के पास नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भी है, जिसमें वे भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 16, 2026, 18:22 IST



