Entertainment

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, पत्नी वैशाली ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म, देखें,Pics

Last Updated:June 18, 2026, 09:26 IST

रितेश पांडे के घर गूंजी दोबारा किलकारी! सुपरस्टार सिंगर की पत्नी वैशाली ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म, अस्पताल से सामने आई पिता और बेटे की यह सबसे खूबसूरत और भावुक कर देने वाली तस्वीर. देखिए कैसे बड़े भाई तेजवीर को मिला उसका छोटा पार्टनर और क्यों पूरे भोजपुरी जगत में मन रहा है इस वक्त जश्न.दूसरी पापा बने भोजपुरी स्टार रितेश पांडे, हॉस्पिटल से दिखाई बेटे की पहली झलकZoom

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्टर रितेश पांडे के फैंस के लिए एक बहुत ही बड़ी और खुशियों भरी खबर आई है. रितेश पांडे के घर में एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं. उनकी पत्नी वैशाली पांडे ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी जैसे ही सामने आई, पूरे भोजपुरी सिनेमा और रितेश के फैंस के बीच जश्न का माहौल बन गया है. हर कोई इस नए मेहमान के आने से बेहद खुश नजर आ रहा है.

रितेश पांडे ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बड़ी खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने अस्पताल से अपने छोटे बेटे को गोद में लिए हुए एक बहुत ही सुंदर फोटो पोस्ट की. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मां जगदंबा के आशीर्वाद से उन्हें एक और पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है.

रितेश के घर आई बड़ी खुशी

सोशल मीडिया पर सामने आई इस फोटो में रितेश पांडे के चेहरे पर दोबारा पिता बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है. वह पीले रंग की शर्ट पहने हुए हैं और अपने नवजात बेटे को बहुत ही प्यार से देख रहे हैं. पिता और बेटे की यह फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.

बधाई देने वालों का लगा तांता

रितेश पांडे को दूसरी बार पिता बनने पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों ने बधाई देना शुरू कर दिया है. फोन और सोशल मीडिया के जरिए रितेश को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसके साथ ही उनके फैंस भी कमेंट में बच्चे की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की दुआ कर रहे हैं.

पूरा पांडे परिवार हुआ बेहद खुश

आपको बता दें कि रितेश पांडे और वैशाली पांडे का पहले से भी एक बेटा है, जिसका नाम तेजवीर है. अब घर में छोटे बेटे के आने से तेजवीर को एक छोटा भाई मिल गया है. रितेश पांडे के पूरे परिवार में इस समय दिवाली जैसा माहौल है और सभी लोग नए मेहमान के आने से बेहद उत्साहित हैं.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj