Rajasthan

Deeg News | Rajasthan Police

Last Updated:June 18, 2026, 15:31 IST

Deeg Village Protest : भरतपुर जिले के डीग स्थित बूढली गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच उपजा विवाद अब बड़ा आंदोलन बनता नजर आ रहा है. कुछ दिन पहले सीकरी थाना पुलिस वांछित आरोपी को पकड़ने गांव पहुंची थी, जहां पुलिस टीम पर हमला हुआ और 4 से 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन अब ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण डीग के लिए रवाना हुए, जिसके चलते प्रशासन को जगह-जगह बैरिकेडिंग करनी पड़ी. ग्रामीणों का आरोप है कि हमले के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने कई लोगों के साथ मारपीट की और कुछ लोगों को जबरन उठा ले गई. इस प्रदर्शन को पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, पूर्व विधायक जाहिदा खान और वाजिब अली का समर्थन भी मिला है. अब पूरे मामले की जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुई है.डीग में पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, बूढली गांव से निकला काफिला, प्रशासन अलर्टZoomडीग में पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने

भरतपुर. डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के बूढली गांव में कुछ दिन पहले पुलिस टीम पर हुए हमले का मामला अब नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है. एक तरफ पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपियों की तलाश जारी है, तो दूसरी तरफ गांव के लोग पुलिस कार्रवाई के खिलाफ खुलकर सड़क पर उतर आए हैं. सोमवार को बूढली गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण डीग के लिए रवाना हुए. माहौल को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया और जगह-जगह बैरिकेडिंग कर इंतजाम किए गए.

गौरतलब है कि सीकरी थाना पुलिस एक वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए बूढली गांव पहुंची थी. आरोपी के खिलाफ पहले से मामला दर्ज बताया जा रहा था. लेकिन जैसे ही पुलिस टीम गांव में पहुंची, वहां हालात अचानक बिगड़ गए. आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया गया. इस हमले में 4 से 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

पुलिस पर हमले के बाद गांव में बढ़ा तनावपुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया गया. घायल पुलिसकर्मियों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान शुरू कर दी और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव के लोगों का पक्ष भी सामने आ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पर हमले की घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने ज्यादती की. उनका कहना है कि पुलिस ने कई लोगों के साथ मारपीट की और कुछ ग्रामीणों को उठाकर अपने साथ ले गई. इसी आरोप के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं.

पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी आंदोलन में शामिलपुलिस कार्रवाई के विरोध में शुरू हुए इस प्रदर्शन को राजनीतिक समर्थन भी मिलता दिखाई दिया. पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा, पूर्व विधायक जाहिदा खान और वाजिब अली के नेतृत्व में काफिला लगातार आगे बढ़ रहा है. बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके साथ मौजूद हैं. दूसरी ओर पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है. प्रशासन का कहना है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है.

दो पक्षों के दावों के बीच जांच पर टिकी नजरफिलहाल इस पूरे मामले में दो अलग-अलग दावे सामने हैं. पुलिस का कहना है कि उस पर हमला किया गया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई गई, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बाद में गांव में पहुंचकर अनावश्यक सख्ती दिखाई. अब सबकी नजर जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है. पुलिस एक तरफ हमले के आरोपियों की तलाश कर रही है, वहीं ग्रामीण अपनी शिकायतों को लेकर प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं. ऐसे में डीग जिले का यह मामला केवल पुलिस और ग्रामीणों के टकराव तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि अब यह कानून व्यवस्था और लोगों के भरोसे से जुड़ा सवाल भी बनता जा रहा है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Deeg,Bharatpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj