Amit Shah Attack Sonia Gandhi: ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ है’, चित्तौड़गढ़ में अमित शाह बोले- सोनिया और राहुल गांधी मांगें माफी

होमताजा खबरदेश
‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ है’, अमित शाह बोले- सोनिया माफी मांगें
Last Updated:August 16, 2026, 13:38 IST
Amit Shah News: अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और वंदे मातरम का पूरा गान न करने को बड़ा पाप करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत के दौरान सोनिया गांधी के कहने पर गान को बीच में ही रोक दिया गया, जो बेहद शर्मनाक है.अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ है और इसके लिए सोनिया गांधी – राहुल गांधी के देश से माफी मांगनी चाहिए. चित्तौड़गढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् को पूरा न गाने के लिए कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए.
उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वो अमर कृति, एक गान के दो शब्द, वंदे मातरम, ‘भारत माता की मैं वंदना करता हूं’ ये बोलते हुए हजारों-लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे… वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम के भुला दिया था. यह 150वां साल है वंदे मातरम के प्राकट्य का. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है.”
अमित शाह ने कहा, “इनकी(कांग्रेस) निर्लज्जता देखिए. कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था. चालू गान में कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही. हम सब टी.वी. पर देखते रह गए. 80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है.”
उन्होंने आगे कहा, “सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है. आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए और थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मिलकर, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर अमित शाह ने कहा, “अटल जी की याद में एक 21 फीट की प्रतिमा लगाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है… 1.5 करोड़ की लागत से अटल जी के व्यक्तित्व जैसी भव्य प्रतिमा यहां स्थापित की है… आज 15 जिलों में 5755 करोड़ के 944 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है.”
उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में हर घर नल और हर घर जल की योजना शुरू की तब राजस्थान के केवल 11 लाख घरों में पानी पहुंचा था… 70 सालों में कांग्रेस ने 11 लाख घरों तक पानी पहुंचाया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 8 सालों में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है…”
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
August 16, 2026, 13:07 IST



