Abhijeet Dipke Slapped | CJP Protest In Jaipur

Last Updated:June 15, 2026, 21:11 IST
CJP Founder Dipke Slapped : जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया. घटना उस समय हुई जब दिपके सभा स्थल में प्रवेश कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक उनके करीब पहुंचा और थप्पड़ मारकर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के धरने के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया.कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को भरी सभा में थप्पड़
जयपुर. जयपुर में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया. अभिजीत दिपके सभा स्थल पर पहुंचे और प्रवेश के दौरान एक अज्ञात युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक मौके से फरार हो गया. देखते ही देखते सभा स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. लेकिन घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से शहीद स्मारक पर प्रदर्शन आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके पहुंचे थे. जैसे ही वे सभा स्थल में प्रवेश कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक उनके करीब आया और उन्हें थप्पड़ मारकर वहां से भाग निकला. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. वीडियो में दिख रहा है कि कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर निकल गया था.
पुलिस ने युवक को लिया हिरासत मेंघटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थप्पड़ मारने के आरोपित 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. दूसरी ओर, इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा छेड़ दी है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पार्टी संस्थापक के साथ हुई इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाला युवक
सभा स्थल पर थप्पड़ के बाद बिगड़ा माहौलघटना के बाद सभा स्थल का माहौल अचानक तनावपूर्ण और हिंसात्मक होता नजर आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि थप्पड़ मारने वाले युवक को लेकर कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की और इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. मौके पर मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी फैल गई और कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए. कई कार्यकर्ता इधर-उधर दौड़ते नजर आए, जबकि कुछ लोग आपस में बहस और झगड़ते भी दिखाई दिए. सभा स्थल पर कुछ देर तक स्थिति काफी अव्यवस्थित रही.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



